एसपीयू महाविद्यालय में एनएसएस शिविर आयोजित, प्राचार्य डॉ. गौतम शर्मा ने दिया सेवा का संदेश।

SHARE:

*एसपीयू महाविद्यालय में एनएसएस शिविर आयोजित, प्राचार्य डॉ. गौतम शर्मा ने दिया सेवा का संदेश*

फालना। एसपीयू (पीजी) महाविद्यालय, फालना में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में एकदिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गौतम शर्मा ने कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

एनएसएस प्रभारी डॉ. चेनाराम ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यार्थियों को समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए तथा जनकल्याण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।

अतः अंत में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन में स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर में श्रमदान किया ।
शिविर में सभी स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई