ट्रैक पर रफ्तार का तुफान:100 मीटर रेस के फाइनल में चमके युवा एथलीट ।

SHARE:

फालना में 70वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 17/19 वर्षीय छात्र का तीसरा दिन

ट्रैक पर रफ्तार का तुफान:100 मीटर रेस के फाइनल में चमके युवा एथलीट

​इम्मानुअल मिशन उच्च माध्यमिक विद्यालय, फालना के तत्वाधान में आयोजित हो रही 70वीं जिला स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता 17/19 वर्ष छात्र के तीसरे दिन एसपीयू कालेज ग्रांउड में ट्रैक एंड फील्ड की विभिन्न रोचक प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी। प्रतियोगिता के मीडिया प्रभारी प्रकाश मेवाड़ा ने बताया की तीसरे दिन
17 और 19 वर्ष की इवेंट्स
​5 कि.मी. वॉक (पैदल चाल) फाइनल​1500 मी. रेस सेमीफाइनल्स​100 मी. फाइनल
​भाला फेंक फाइनल​400 मी. रेस सेमी फाइनल​तश्तरी फेंक फाइनल​200 मी. रेस फाइनल
​त्रिकूद (हॉप-स्टेप एण्ड जम्प) फाइनल​4×100 रिले रेस सेमी फाइनल (4100)
​4×400 रिले रेस फाइनल(4400) इवेंट्स आयोजित की गयी। सबसे रोमांचक 100 मीटर 17 वर्ष रेस में प्रथम स्थान पर लक्ष्य शर्मा पाली, द्वितीय स्थान पर गौरव फालना व 19 वर्ष में प्रथम स्थान विपुल कुमार मालवीय लाटाडा, द्वितीय सुनील सुमेरपुर व तृतीय स्थान नील कोठारी वरकाणा ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता का समापन समारोह कल आयोजित किया जायेगा। प्रतियोगिता संयोजक इम्मानुएल मिशन स्कूल फालना के प्रिंसिपल के.वी.टी मैथ्यू, जुबीन सर, इम्मानुएल मिशन स्कूल फालना स्टॉफ, पर्यवेक्षक श्रीगोपाल पारीक,समाज सेवी अमित मेहता, बाली ब्लॉक खेल प्रभारी वीरेंद्र सिंह राठौड, प्रधानाचार्य मदनलाल परमार, डॉ. निर्मल परिहार, सुरेन्द्र सिंह राठौड, डॉ.प्रवीण वैष्णव, गजेंद्र सिंह सिसोदिया, विवेक सिंह, भगवान लाल, निर्णायक दिनेश वैष्णव, सज्जन सिंह राठौड, विक्रम सिंह चौधरी, अभिमन्यु सिंह दहिया, नरेंद्र सिंह देवडा, गोविंद सिंह राणावत, जितेन्द्र सिंह सोनीगरा, विजय सिंह राठौड, प्रदीप सिंह,राजेन्द्र सिंह राणावत,अमृत लाल, मोहम्मद हनीफ, कार्यालय स्टॉफ प्रकाश बावल,प्रवीण वर्मा, नरेंद्र भाटी, बाबूलाल चौधरी,तलाराम चौधरी, गणेश राम, गणपत लाल, किरण चौहान, ताराराम वर्मा, प्रकाश चौधरी, विनोद परमार आदि उपस्थित रहें।

​

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई