*सांस्कृतिक बहुलतावाद मानवीय समाज की संपन्नता की पहचान- प्रोफेसर चंडालिया
*
फालना,पाली।
स्थानीय एसपीयू महाविद्यालय में लोक संस्कृति, साहित्य एवं सामाजिक परिवर्तन विषय पर राष्ट्रीय स्तरीय संगोष्ठी का शुभारंभ हाइब्रिड मोड में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष प्रोफेसर एच.एस. चंडालिया, प्रोफेसर रवि अमीन, प्रोफेसर अनंत दाधीच, प्रोफेसर गोपाल शर्मा, एसपीयू जैन शिक्षण संघ के सह सचिव अशोक परमार एवं अमित मेहता, पूर्व सह सचिव महेंद्र भंडारी, सह कोषाध्यक्ष अंकित राठौड़ तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. सुरेश चंद्र अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
इस अवसर पर अशोक परमार, डॉ. सुरेश चंद्र अग्रवाल एवं महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. गौतम शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि वर्तमान समय में हम पुनः अपनी प्राचीन सभ्यता, संस्कृति एवं मूल जड़ों की ओर लौट रहे हैं, जिन्हें पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव में कहीं न कहीं भूलते जा रहे थे।
संगोष्ठी आयोजन सचिव डॉ. युधिष्ठिर शर्मा ने संगोष्ठी के प्रथम दिवस की रूपरेखा प्रस्तुत की एवं कार्यक्रम का संचालन किया।
“लोक संस्कृति की प्रमुख पहचान स्थानीयता से निर्धारित होती है। यह सांस्कृतिक विविधता ही मानवीय संस्कृति को एकरूप व एकरस होने से बचाती है। लोक संस्कृति के विविध रंग सांस्कृतिक बहुलतावाद को पोषित करते हैं। विश्व में जब चारों ओर संस्कृत वर्चस्ववाद का प्रभाव बढ़ रहा है तब लोक संस्कृति को बचाकर हम एक बेहतर मानवीय समाज बना सकते हैं।” उक्त विचार एसपीयू महाविद्यालय फालना में आयोजित लोक संस्कृति, साहित्य एवं सामाजिक परिवर्तन विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि प्रोफेसर हेमेंद्र चंडालिया पूर्व उप कुलपति, केंद्रिय विश्वविद्यालय हरियाणा ने व्यक्त किये। उद्घाटन सत्र के मुख्य वक्ता देहगाम महाविद्यालय गुजरात के हिंदी विभाग के अध्यक्ष डॉ. रवि अमीन ने कहा कि लोक संस्कृति को बाजारवाद के प्रभाव से मुक्त कर ही उसके मौलिक स्वरूप को संरक्षित किया जा सकता है।
प्रथम पूर्ण सत्र में मुख्य वक्ता डॉ. संचिता चौधरी, कोलकाता ने ऑनलाइन माध्यम से बंगाल की बाऊल गायन परंपरा के दार्शनिक पक्ष का उल्लेख करते हुए उसे सूफी परंपरा के समकक्ष बताया। लोक संस्कृति व संगीत के संरक्षण के लिए उन्होंने कहा कि यह लोगों को निर्णय करने का अधिकार है कि वे किन पक्षो को परिवर्तन हेतु स्वीकार करें और किन पक्षो को नहीं। सत्र की अध्यक्षता प्रोफेसर अनंत दाधीच, राजकीय महाविद्यालय भीलवाड़ा ने की। सत्र के समापन पर वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ. ललित परमार ने आभार व्यक्त किया।
द्वितीय पूर्ण सत्र के मुख्य वक्ता डॉ. मनोज कुमार, एमिटी विश्वविद्यालय, जयपुर ने बिश्नोई समाज एवं लोक संस्कृति के संरक्षण और सतत विकास विषय पर व्याख्यान दिया। जिसकी अध्यक्षता डॉ खुशपाल गर्ग, सहायक आचार्य, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर ने की।
तृतीय सत्र में प्रोफेसर अनंत दाधीच, राजकीय महाविद्यालय भीलवाड़ा ने मशहूर अमेरिकन लिंग्विस्ट लिंग्विस्ट डेनियल एवरेट किताब डॉन्ट स्लिप देयर आर स्नेक्स की चर्चा की। इसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने बताया कि की अमेजॉन के जंगलों में किस प्रकार पिरीहा जनजाति जीवन की कठिनाइयों के बीच रहती है। डेनियल की यह किताब उनके प्रिय उनके पिरीह भाषा को सीखने सिखने के अनुसंधान को प्रस्तुत करती है प्रस्तुत करती है। इस सत्र की अध्यक्षता डॉ सुरेश चंद्र अग्रवाल द्वारा की गई।
वहीं प्रथम तकनीकी सत्र में सह आचार्य डॉ. विनीता अरोड़ा ने लोक कला एवं महिला उद्यमिता विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए परंपरागत कलाओं एवं कार्यों द्वारा महिलाओं की आय बढ़ाने पर जोर दिया। जिसकी अध्यक्षता डॉ शंकर लाल ढोली सहायक आचार्य मोहन लाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर ने की। इसके अतिरिक्त महाविद्यालय के डॉ. ऋषि माथुर, डॉ. ललित मोहन एवं डॉ. अंशुल शर्मा ने भी विभिन्न विषयों पर शोधपरक व्याख्यान दिए।
संगोष्ठी में प्रथम ऑनलाइन सत्र की अध्यक्षता अबरार अहमद पेसिफिक यूनिवर्सिटी, जयपुर एवं द्वितीय ऑनलाइन सत्र की अध्यक्षता डॉ मनोज कुमार एमिटी विश्वविद्यालय जयपुर द्वारा की गई जिसमें विभिन्न महाविद्यालय के शोधार्थियों ने अपने विचार व्यक्त किये।
संगोष्ठी में विभिन्न शिक्षाविदों, शोधार्थियों एवं प्रतिभागियों ने ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से सहभागिता करते हुए लोक संस्कृति, साहित्य और सामाजिक परिवर्तन के विभिन्न आयामों पर सार्थक विचार-विमर्श किया।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432




