सेवाभारती की मासिक बैठक में सेवाकार्यो की समीक्षा के साथ पाठदान केंद्र , किशोरी विकास केंद्र व वैभव श्री खोलने का लिया निर्णय
फालना,पाली।
माधवकुंज ,आदर्श विद्या मंदिर ,खुडाला फालना में प्रांत सहमंत्री विजय सिंह माली के सानिध्य में सुरेश रावल की अध्यक्षता में सेवाभारती समिति फालना की मासिक बैठक आयोजित की गई जिसमें वर्तमान में चल रहे सेवा कार्यों की समीक्षा की गई तथा नगरीय क्षेत्रो में पाठ दान केंद्र,किशोरी विकास केंद्र व वैभव श्री खोलने का निर्णय लिया गया।
जिला मंत्री शंकरलाल मालवीय ने बताया कि भारत माता सरस्वती पूजन से प्रारंभ हुई बैठक में सर्वप्रथम पिछली बैठक में लिए गए प्रस्तावों को पढ़कर सुनाया गया जिसका उपस्थित सदस्यों ने अनुमोदन किया।बैठक में उपस्थित जिला प्रकल्प प्रमुख प्रकाश त्रिवेदी ने वर्तमान में चल रहे सेवा कार्यों की आयामश: जानकारी दी गई।तत्पश्चात अध्यक्ष सुरेश रावल ने नगरीय क्षेत्रो में पाठ दान केंद्र,किशोरी विकास केंद्र व वैभव श्री की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए प्रत्येक नगरीय क्षेत्र में एक एक प्रकल्प खोलने का प्रस्ताव रखा जिसे सभी ने स्वीकृति दी।बैठक में उपस्थित प्रांत सह मंत्री विजय सिंह माली ने सेवा प्रकल्पों को व्यवस्थित करने व नए प्रकल्प खोलने पर बल दिया।माली ने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि हमारे जिम्मे सेवा का कार्य आया है।हमें समाज को शिक्षित,संस्कारित,स्वस्थ व स्वावलंबी बनाने के लिए अपने प्रकल्प बढ़ाने है।इस अवसर पर दिलीप नागर सहित कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।बैठक से पहले माली ने प्रकल्प शिक्षकों से वन टू वन प्रकल्प का नामांकन,उपस्थिति,कार्यक्रम,शिक्षण,अभिभावक संपर्क ,संभाल टोली के गठन को लेकर फीडबैक लिया व आवश्यक निर्देश दिए।अध्यक्ष व मंत्री द्वारा सभी शिक्षकों को मानदेय का भुगतान किया गया।
उल्लेखनीय है कि नर सेवा नारायण सेवा के ध्येय के साथ सेवाभारती शिक्षा,स्वास्थ्य,स्वावलंबन व सामाजिक आयाम के सेवा कार्य करती है।संघ शताब्दी वर्ष में नगरों की सभी बस्तियों में व 5000से अधिक आबादी वाले गांवों में सेवा कार्य शुरु करने है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432




