जल क्षरण पर दो दिवसीय संगोष्ठी का शुभारंभ।
फालना,पाली
स्थानीय एस.पी.यू. महाविद्यालय, फालना में विज्ञान विभाग के तत्वावधान में “भू-जल क्षरण (Ground Water Depletion)” विषय पर संगोष्ठी का शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय संगोष्ठी के प्रथम दिवस पर विभिन्न विशेषज्ञों एवं वक्ताओं ने भू-जल स्तर में लगातार हो रही गिरावट और जल संरक्षण की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य एवं उपस्थित प्राध्यापकों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम के शुभारंभ में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. गौतम शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि भू-जल मानव जीवन, कृषि एवं पर्यावरण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण प्राकृतिक संसाधन है, किंतु अत्यधिक दोहन, अनियमित वर्षा, बढ़ते शहरीकरण तथा जल के अनुचित उपयोग के कारण भू-जल स्तर निरंतर नीचे जा रहा है।
उन्होंने सेलो ग्रुप की सराहना करते हुए बताया कि भूजल स्तर को बढ़ाने हेतु सेलो ग्रुप द्वारा महाविद्यालय परिसर में वर्षा जल संचयन प्रणाली (Water Harvesting System) को स्थापित किया गया है।
कार्यक्रम संयोजक डॉ अंशुल शर्मा ने बताया कि संगोष्ठी में वर्षा जल संचयन, भू-जल पुनर्भरण, जल के विवेकपूर्ण उपयोग तथा जल संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में तबस्सुम, कुसुम सीरवी, संजना, सेपाली, सुमित प्रजापत सहित अन्य विद्यार्थियों ने भू-जल संरक्षण से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से व्यक्त किये। इस कार्यक्रम में निर्णायकों की भूमिका में पी भास्कर एवं माधवी श्रीमाली रहे एवं समय पालक की भूमिका मो. शकूर द्वारा निभाई गई। इस अवसर पर विज्ञान विभाग की डॉ. फरहा नाज़, शांता परिहार एवं हनवंत सिंह का विशेष सहयोग रहा।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





