66.76 ग्राम अवैध अफीम व 3.40 लाख रुपये नकद बरामद,एक आरोपी गिरफ्तार।
चित्तौड़गढ़ 22 अक्टूबर 2026। पारसोली थाना पुलिस एवं डीएसटी चित्तौड़गढ़ की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी के दौरान एक बिना नंबर की महिंद्रा एक्सयूवी 300 कार से 66.76 ग्राम अवैध अफीम एवं 3,40,000 रुपये नकद बरामद किए। पुलिस ने कार जब्त कर आरोपी भैरूलाल जाट को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रावतभाटा गोपाल सिंह कानावत व पुलिस उप अधीक्षक बेगूं अंकित कुड़ी के द्वारा प्रदत निर्देशो के अनुक्रम में अवैध मादक पदार्थो की रोकथाम व धरपकड़ को लेकर बुधवार को थानाधिकारी पारसोली आशुतोष सिंह मय जाप्ता मय डीएसटी टीम चित्तौड़गढ़ के सीएचसी पारसोली के सामने नाकाबन्दी शुरू की दौराने नाकाबन्दी एक महिन्द्रा एक्सयुवी 300 बिना नम्बरी आती हुई दिखाई दी जिसको पास आने पर रोकने का ईशारा किया तो कार चालक ने नाकाबन्दी स्थल से पहले कार रोक भागने का प्रयास किया जिस पर थानाधिकारी मय जाप्ता द्वारा कार के पास पहुँच चालक को यथास्थिति बैठे रहने की हिदायत कर कार व चालक की नियमानुसार तलाशी ली गई तो कार के डेशबोर्ड में एक पॉलिथीन की थैली में 66.76 ग्राम अवैध अफीम व 3,40,000 लाख रुपये मिले। कार चालक से उक्त अफीम व रुपये के बारे में पुछताछ की गई तो अवैध अफीम व रुपयो के बारे में कोई सन्तोषप्रद जवाब नहीं दिया जिस पर उक्त अफीम व रुपये जब्त तथा घटना में प्रयुक्त कार जब्त किया जाकर चालक को एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो के अनुसार गिरफ्तार किया गया। प्रकरण का अग्रीम अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्त :- भैरुलाल पिता रामकुंवार जाति जाट उम्र 41 साल निवासी नया गांव गोवटा, सराणा पुलिस थाना बिगोद जिला भीलवाड़ा
पुलिस टीम:-
पारसोली थानाधिकारी आशुतोष सिंह कानि रमेश,दिनेश,सज्जन।
प्रभारी डीएसटी हैडकानि प्रमोद कुमार मय टीम।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432




