माँ सरस्वती मंदिर में गायत्री महायज्ञ हुआ आयोजन।

SHARE:

माँ सरस्वती मंदिर में गायत्री महायज्ञ हुआ आयोजन।

खुडाला फालना शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि श्री हेमेंद्र सिंह सिसोदिया के निर्देशन में दुर्गा अष्टमी के पावन दिन पर माँ सरस्वती मंदिर में गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया lयज्ञ में स्थानीय मंदिर समिति के सदस्य और स्टाफ साथियों सहित अनेक सम्मानित नागरिको ने श्रधा पूर्वक गायत्री महामंत्र की आहुतियां सस्वर उच्चारण के साथ यज्ञ वेदी में समर्पित की lश्री सिसोदिया ने बताया कि आज के विषम समय में जहां चहुँ ओर युद्ध, अराजकता,भय,निराशा,अनैतिकता का माहौल और आस्था का संकट है इस परिस्थिति में कोई उपाय है तो वो केवल और केवल गायत्री महामंत्र है जो मनुष्य को सद्बुद्धि प्रदान करता है lयज्ञ में अखिल विश्व गायत्री परिवार के सदस्य सर्व राजेन्द्र गुप्ता,समाजसेवी अमित मेहता श्रीमती इंदिरा जोशी,कुमुद गुप्ता,कैलाश जोशी गोपाल पारिख,स्थानीय विद्यालय प्राचार्य श्री राजेश पुरी,दिनेश महेश्वरी,श्रीमती माया मीना, महेश मीना,देवाराम बंजारा, महेंद्र सिंह चावड़ा,भरत श्रीमती पूनम गोयल की गरिमामय उपस्थिति रही*
*सर्व सम्मति से प्रत्येक रविवार को किसी न किसी घर में साप्ताहिक यज्ञ का संकल्प लिया गया*

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment