भगवान श्री सांवलिया सेठ को भेंट किया 250 ग्राम चांदी का टमाटर।

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट
भगवान श्री सांवलिया सेठ को भेंट किया 250 ग्राम चांदी का टमाटर

चितौडगढ जिलें के सांवलियाजी- किसान ने अपनी मन्नत पूरी होने पर एक भक्त ने भगवान श्री सांवलिया सेठ को भेंट किया 250 ग्राम चांदी का टमाटर। किसान को टमाटर की फसल से अच्छा मुनाफा मिलने के बाद यह भेंट चढ़ाई गई। भदेसर क्षेत्र के लडैर गांव निवासी रमेश रेबारी के अनुसार भीलवाड़ा जिले की मंगरोप तहसील के कल्याणपुर निवासी जगदीश चंद्र प्रहलाद रेबारी ने 20 बीघा जमीन में टमाटर की फसल उगाई थी। उन्होंने भगवान सांवलिया सेठ से अच्छी फसल और बेहतर भाव मिलने की मन्नत मांगी थी। जब उनकी फसल तैयार हुई और बाजार में बेची गई, तो उन्हें लगभग 30 लाख रुपये की आमदनी हुई। मन्नत पूरी होने और फसल का अच्छा भुगतान मिलने पर जगदीश चंद्र अपने परिवार के साथ सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचे। उन्होंने भगवान सांवलिया सेठ को लगभग 250 ग्राम वजन का चांदी का टमाटर अर्पित किया। सांवलिया सेठ का मंदिर अब पूरे देश में भक्तों की श्रद्धा का केंद्र बन रहा है। कई भक्त सांवलिया सेठ को अपना व्यावसायिक भागीदार भी मानते हैं और नियमित रूप से अपना हिसाब-किताब रखने आते हैं।

यह मंदिर मेवाड़-मालवा का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है, जहां प्रति माह 30 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि दान के रूप में प्राप्त होती है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment