गहोई मंदिर में झूलन उत्सव की धूम, हनुमान जी के साथ झूले पर विराजे सीता-राम।
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या के स्वर्गद्वार स्थित श्री अखिल भारतीय गहोई वैश्य धाम मंदिर में झूलन उत्सव श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में मनाया गया। मंदिर में आकर्षक ढंग से सजे झूले पर भगवान श्रीसीताराम जी हनुमान जी के साथ विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दे रहे हैं। झूलन उत्सव के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही और पूरा वातावरण भक्ति भाव से सराबोर नजर आया।
इस अवसर पर मंदिर के महंत राम लखन शरण ने कार्यक्रम में पधारे संत-महंतों का स्वागत एवं सम्मान किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या की धार्मिक परंपराओं में झूलन उत्सव का विशेष महत्व है। भगवान के झूलन दर्शन से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति होती है।
कार्यक्रम में पूर्व सांसद लल्लू सिंह एवं विकास सिंह सपरिवार उपस्थित रहे और भगवान श्रीसीताराम जी के झूलन दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं उत्कर्ष मिश्रा, भाजपा के वरिष्ठ नेता विशाल मिश्रा एवं विवेक मिश्रा भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
इस दौरान अयोध्या के प्रमुख संत-महंतों में महंत राम कुमार दास, आलोक मिश्रा, डॉ. प्रभाकर मिश्र, महंत रविशंकर शरण सहित अनेक संत-महंत उपस्थित रहे। महंत राम लखन शरण ने सभी संत-महंतों एवं अतिथियों का स्वागत-सम्मान किया।
झूलन उत्सव के दौरान मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन और धार्मिक जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीसीताराम जी के झूलन दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





