चुनाव और बारावफात को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च।

SHARE:

*चुनाव और बारावफात को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च।

फालना,पाली

बारावफात एवं पंचायती राज व नगर निकाय चुनाव को लेकर फालना पुलिस ने शाम। को सुरक्षा व्यवस्था पुख़्ता करने के लिए क़स्बे मैं रूट मार्च किया पुलिस जाप्ते के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील इलाकों का भ्रमण कर क़ानून व्यवस्था का जायज़ा लिया रूट मार्च स्वर्ण मंदिर चौराहे से लेकर कॉलेज रोड नगरपालिका एवं विभिन्न गलियों से होते हुए वापस पुलिस चौकी पहुँचा। रूट मार्च के दौरान पुलिस ने क़स्बे में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया और आम जन को क़ानून व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया और कहा कि आगामी चुनावों और बारावफात पर्व को देखते हुए पुलिस सतर्क है।क़स्बे में शांति एवं क़ानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से रूट मार्च किया गया। उन्होंने आमज़न से शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने,भयमुक्त मतदान पुलिस और प्रशासन का सहयोग तथा किसी भी तरह की अफ़वाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की इस अवसर पर नायाब तहसीलदार वीरेंद्र सिंह सहायक थानाधिकारी रतनलाल,सुरेंद्र सिंह राणावत,सीएलजी सदस्य अमित मेहता एवम् थाना फालना के एवं चौकी के समस्त पुलिसकर्मी मौजूद रहे*

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment