जिला पुलिस अधीक्षक ने शहर में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।।

SHARE:

*जिला पुलिस अधीक्षक ने शहर में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।

चित्तौड़गढ़, 26 अगस्त 2026। त्योहारों को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंन्द्र सिंह ने बुधवार को चित्तौड़गढ़ शहर में गश्त कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने शहर के प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों एवं संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिला पुलिस अधीक्षक ने त्योहारों के दौरान जिले में पर्याप्त पुलिस जाब्ता तैनात रखने, यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने तथा असामाजिक एवं संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने तथा भ्रामक, आपत्तिजनक एवं अफवाह फैलाने वाली पोस्ट/संदेशों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक या अफवाहजनक सामग्री प्रसारित कर माहौल खराब करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिला पुलिस अधीक्षक ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने में आमजन द्वारा पुलिस को दिए जा रहे सहयोग की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग बनाए रखने का आग्रह किया। तथा त्योहारों को आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ त्योहार मनाने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment