सैनिक भाइयों के नाम राखी।
फालना,पाली
नोबल स्कूल फालना में आज देशभक्ति और भाई-बहन के स्नेह से जुड़ा भावपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया।विद्यालय की करीब 400 छात्राओं ने अपने हाथों से राखियाँ बनाकर देश की सीमाओं पर तैनात भारतीय सैनिक भाइयों के लिए समर्पित कीं।इन राखियों को भारतीय डाक के माध्यम से सैनिकों तक पहुँचाने की व्यवस्था की गई।छात्राओं ने राखियों के साथ सैनिकों के प्रति अपना स्नेह, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की।इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और छात्राओं के इस राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत प्रयास की सराहना की।इन राखियों में केवल धागे नहीं, बल्कि देश की बेटियों का स्नेह, सम्मान और सैनिक भाइयों के प्रति कृतज्ञता बंधी है। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या करुणा गुर्जर भारतीय जनता पार्टी मंडल महामंत्री अमित मेहता,डॉ.अनंत सिंह,मोहित मेहता,आर्य मिहिर,महेन्द्र सिंह,कुलदीप सिंह,लीला गुर्जर आदि लोग उपस्थित रहे*
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





