अंतर संकाय बैडमिंटन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

SHARE:

अंतर संकाय बैडमिंटन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

फालना,पाली

स्थानीय एसपीयू महाविद्यालय में खेलकूद परिषद के तत्वावधान में विद्यार्थियों में खेल भावना विकसित करने के उद्देश्य से अंतर संकाय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कला, वाणिज्य, विज्ञान एवं कंप्यूटर विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ गौतम शर्मा ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को भविष्य में भी खेल गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। खेल अधिकारी चंद्रपाल सिंह ने बताया कि एकल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान भव्य अरोड़ा बीकॉम प्रथम सेमेस्टर, द्वितीय स्थान अभयराज सिंह बीसीए पंचम सेमेस्टर एवं तृतीय स्थान कौशल जैन बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया। वही डबल्स में भव्य अरोड़ा एवं कौशल जैन बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्रथम स्थान एवं अभय राज सिंह बीसीए पंचम सेमेस्टर, युवराज सिंह बीसीए प्रथम सेमेस्टर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में खेल प्रभारी एवं महाविद्यालय के स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment