कावड़ यात्रा में झलकी शिव संस्कृति।
घाणेराव/देसूरी,पाली
श्रवण के अंतिम सोमवार को घाणेराव की श्री सिद्ध अभयदाता हनुमान आश्रम के महंत श्री देवीदासजी महाराज के सानिध्य में चौथी भव्य कावड यात्रा का आयोजन सभी सनातन धर्म प्रेमी व समस्त ग्रामवासी घाणेराव के सानिध्य में आयोजित हुई। जो सूरज कुंड के भूतेश्वर महादेव से पंचतीर्थ, मेन रोड,कस्बे के प्रमुख मार्गो से होते हुए गुप्तेश्वर महादेव के जलाभिषेक के साथ सम्पन्न हुई। इस दौरान महाप्रसादी के दौरान सभी भक्तों ने महादेव के प्रसाद के रूप में भोजन ग्रहण किया। इस दौरान कस्बे सहित क्षेत्र के सभी शिवालयों में रुद्राभिषेक व जलाभिषेक का दौर दिन भर चलता रहा। बाद में सभी शिव प्रतिमाओं को भव्य आंगी से सुशोभित किया गया। जिनके दर्शनार्थ हेतु दर्शनार्थियों की लंबी लंबी कतारे लगी हुई थी। साथ ही शिव शिव शम्भू हर हर महादेव के गहन भेदी जयघोष,पांचजन्य,झालर,नगाड़े व कई प्रकार के वाद्य यंत्रों की मंगल ध्वनि से सभी शिवालयों में शिव भक्ति से दर्शनार्थी भक्तिबके रंग में समाये हुए थे।
देसूरी मे भव्य दसवीं कावड़ यात्रा आयोजन किया गया!कावड़ यात्रा का आरम्भ बैद्यनाथ महादेव मंदिर (अखाडा ) देसूरी मे पंडित अशोक कुमार दवे के आचार्यत्व मे एवं गोविन्द पूरी के सानिध्य मे रुद्राभिषेक, गणपति पूजन, कलश पूजन, वरुण पूजन के साथ किया तथा गाँव के हजारों लोगों ने शिव भक्त कावड़ियों का पुष्पा वर्षा के साथ स्वागत किया !यात्रा का समापन लोहागढ़ महादेव मंदिर सुमेर मे हुआ वहाँ संत रणछोड़ गिरी जी महाराज ने सुमेर ग्रामवाशियो के साथ समस्त कावड़ियों का भव्य स्वागत किया! एवं कावड़ ग्रुप द्वारा मंदिर प्रांगण मे करीब दस हजार भक्तो का भोजन प्रसाद का भी आयोजन किया वही कार्यक्रम कि शोभा बढ़ाने के लिए नए अंदाज में कावड़ यात्रा के पथ पर नई. दिल्ली से मनोज रिया एंड पार्टी की विशेष झांकीया एवं बाड़मेर एवं बालोतरा से गैर नृत्य की प्रस्तुति.अश्व नृत्य नगाड़ो के संग, सुप्रसिद्ध नासिक ढोल. डीजे का भक्तिमय संगीत. जे. सी. बी. से हवाई पुष्प वर्षा का पर्दशन शोभनीय रहा !कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए
समस्त कावड़ ग्रुप के सदस्य
भीमसिंह, हिरसिंह, रणछोड़ सोनी,सोहन जांगिड़,धनराज मेवाड़ा, हिम्मत चौधरी, ,बाबूलाल कुमावत, नारायण चौधरी,, चंद्रप्रकाश पूरी , जगदीश राजपुरोहित,प्रवीण सिंह राजपुरोहित, प्रकाश लुहार, जोगेन्दर पूरी.. ने सहयोग किया साथ मे पुलिस थाना देसूरी, पुलिस थाना खिवाडा,एवं कमांडो फोर्स, मेडिकल टीम व एम्बुलेंस व शिव भक्त मुकेशसिंह राजपुरोहित,कैलाश वैष्णव, अशोक कुमावत,घनश्याम छिपा आदि सभी का तन मन धन से सहयोग रहा।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





