चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट।
चित्तौडगढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने सोमवार को पूर्व मंत्री नरपत सिंह राजवी के चित्तौड़गढ़ आगमन पर उनका आत्मीय स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उनके मध्य आगामी नगर निकाय व पंचायती राज चुनावो को लेकर सार्थक चर्चा हुई।
इस अवसर पर विधायक आक्या ने कहा की पूर्व मंत्री राजवी उनके राजनीतिक गुरू रहे है, उन्होने अनेक वर्षो तक चित्तौड़गढ़ विधानसभा की बागडोर संभालकर क्षैत्र की सेवा की है। राजवी साहब के प्रति उनके मन में हमेशा से आदर व श्रद्धा के भाव रहे है, उनके कुशल नेतृत्व एवं लंबे राजनीतिक अनुभव से मुझे सदैव मार्गदर्शन और प्रेरणा मिलती रही है।
विधायक आक्या ने कहा की आज भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से एकजुट है तथा वे सभी सांसद सी पी जोशी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संगठन की मजबूती के साथ चुनावी मैदान में उतरेंगे और स्थानीय निकास व पंचायती राज चुनावो में विजयश्री प्राप्त कर विधानसभा क्षैत्र में विकास और जनसेवा के संकल्प को ओर मजबूती प्रदान करेंगें।
इस अवसर पर बस्सी मण्डल अध्यक्ष भंवरसिंह खरड़ी बावड़ी, अनंत समदानी, प्रदीप काबरा, सुनिल मेनारिया व प्रशांत शर्मा आदी उपस्थित थे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





