महिला कावड़ियों ने 51 लीटर जल से जलाभिषेक किया

SHARE:

मुंडारा में महिला कावड़ियों ने 51 लीटर जल से जलाभिषेक किया

मुंडारा,पाली।गिरधारी मेवाड़ा

आईदानपुरा स्थित साध्वी रामपुरी महाराज कुटिया साध्वी भूमिकापुरी महाराज के सान्निध्य में महिला कावड़ियों ने चम्पा विहार से पशुपतिनाथ मंदिर तक कांवड़ यात्रा निकाली।
आईदानपुरा,राजपुरोहित व शनैश्वर मोहल्ला एवं गावं के अलग अलग मौहल्लों की 30 महिला कावड़ियों ने चम्पा विहार जल स्रोत्र से 51 लीटर जल भरकर पैदल कांवड़ यात्रा बड़लेश्वर हनुमान मंदिर से रजगा वाला पशुपतिनाथ मंदिर तक ढ़ोल-थाली की मधुर आवाज,भोलेनाथ के जयकारों के साथ पहुँची।
महिला कावड़ियों ने पशुपतिनाथ महादेव का 51 लीटर जल से जलाभिषेक किया।महिला कावड़ियों ने जलाभिषेक करने के बाद भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर भजन कीर्तन किए।व भोलेनाथ के दरबार में शीश नवाकर परिवार की खुशहाली व बारिश होने की कामना की।

मुंडारा:22-08-2026
गिरधारी मेवाड़ा मुंडारा
9829038045
9610038045

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment