अयोध्या नारी शक्ति उत्सव में महिलाओं का सम्मान, रक्षाबंधन पर बहनों को समर्पित रहा कार्यक्रम।

SHARE:

अयोध्या नारी शक्ति उत्सव में महिलाओं का सम्मान, रक्षाबंधन पर बहनों को समर्पित रहा कार्यक्रम

अयोध्या। राम मंदिर और श्रीराम राज्य की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में “अयोध्या नारी शक्ति उत्सव” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अयोध्या की समस्त बहनों के प्रति सम्मान एवं स्नेह प्रकट करते हुए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली चयनित महिलाओं को “अयोध्या नारी शक्ति सम्मान” से सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर महिलाओं ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे नारी सम्मान और महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की प्रतिभा, साहस और सामाजिक योगदान को पहचान दिलाना तथा समाज में नारी सम्मान की भावना को और मजबूत करना रहा। वक्ताओं ने कहा कि श्रीराम की नगरी अयोध्या में नारी शक्ति का सम्मान हमारी संस्कृति और संस्कारों का अभिन्न हिस्सा है।

कार्यक्रम के आयोजक एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री तथा रामराज अयोध्या फाउंडेशन के संस्थापक हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि अयोध्या की बहनों के सम्मान और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजन निरंतर किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिली है और समाज के प्रत्येक वर्ग को नारी शक्ति के सम्मान के लिए आगे आना चाहिए।

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम ने नारी सम्मान, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment