आओ गाँव चले की योजना को किया सार्थक।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खुडाला फालना में जिला कलेक्टर द्वार चलाई जा रही योजना आओ गाँव चले के तहत आज खुडाला निवासी सेठ श्रीमान शांतिलाल बोकाडीया परिवार ने स्कूल परिसर में एक प्याऊ निर्माण करने की घोषणा की इस अवसर पर स्कूल परिवार द्वारा साफ़ा,माला और दुपटे के साथ स्वागतः किया गया एवं इस अवसर पर शांतिलाल बोकाडीया ने कहा की भविष्य में भी किसी भी प्रकार की स्कूल को सहायता के लिए वे हमेशा तत्पर रहेंगे इस अवसर पर संस्था प्रधान कविता गहलोत विद्यालय विकास समिति के सदस्य अमित मेहता,स्वप्निल जाजपूरा,जसवंत दवे आदि लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी आगंतुकों को धन्यवाद ज्ञापित किया एवं भामाशाह परिवार का स्कूल में बराबर जुड़ाव बना रहे ऐसी मंगल कामना की*
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432
Post Views: 19




