चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट
बानसेन।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शनिवार को अनगढ़ दोबावजी में बानसेन मंडल कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित हुई।
मंडल कांग्रेस के प्रवक्ता नरेंद्र सिंह सूरजपुरा ने पु बताया की
बैठक की अध्यक्षता मंडल कांग्रेस अध्यक्ष अशोक लढ़ा ने की। बैठक में आगामी पंचायतीराज चुनावों को लेकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने एवं चुनावी रणनीति तैयार करने पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक के मुख्य अतिथि PCC सदस्य डॉ. ललित बोरीवाल रहे। विशिष्ट अतिथि कपासन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष ममतेश शर्मा भदेसर के पूर्व प्रधान गोविंद सिंह कपासन युवा विधानसभा अध्यक्ष वीपी सिंह भादसोड़ा प्रशासक शंभू सुथार जिला सचिव संजय मंडोवरा पूर्व जिला परिषद प्रतिनिधि मनोहर जाट युवा कांग्रेस जिला प्रत्याशी सागर चौधरी वरिष्ठ कांग्रेसी मनोहर जी जैन आजाद भाई भदेसर मंडल अध्यक्ष महावीर सिंह राव भादसोड़ा मंडल अध्यक्ष संग्राम सिंह रेवलिया प्रशासक मिट्ठू लाल जाट थे
मुख्य अतिथि डॉ. ललित बोरीवाल ने कहा कि आगामी पंचायतीराज चुनावों को देखते हुए कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव एवं बूथ स्तर पर सक्रिय होकर संगठन विस्तार और जनसंपर्क को गति देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन, सक्रिय कार्यकर्ता और बेहतर आपसी समन्वय ही चुनाव में कांग्रेस को मजबूती प्रदान करेगा।
कपासन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष ममतेश शर्मा ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता से होती है। उन्होंने कहा कि मंडल और बूथ स्तर के कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ जनता के बीच पहुंचें तथा स्थानीय समस्याओं और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी पंचायतीराज चुनावों को लेकर अभी से पूरी तैयारी के साथ जुटने और कांग्रेस संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ कमेटियों को सक्रिय करने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय बनाने तथा आगामी पंचायतीराज चुनावों की रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव एवं विचार रखे गए। इस दौरान कपासन यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष वीपी सिंह नरधारी, मिठूलाल जाट, पूर्व नेता प्रतिपक्ष मनोहर जाट लोठियाना, भादसोड़ा कांग्रेस मंडल अध्यक्ष संग्राम सिंह, भादसोड़ा सरपंच शम्भू सुथार लाल सिंह सोनारडा सहित कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ने भी संबोधित किया । मंडल की नवनियुक्त कार्यकारिणी व पंचायत अध्यक्ष का सभी का दुपट्टा को सांवरिया जी की तस्वीर देकर स्वागत किया गया बानसेन मंडल कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया प्रभारी लियाकत हुसैन ने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया संगठन और जनता के बीच संवाद का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने संगठन की गतिविधियों, कांग्रेस के कार्यक्रमों और जनहित के मुद्दों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अधिक प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाने पर जोर दिया। बैठक का मंच संचालन विधि प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष उमेश आगार ने किया। बैठक में कांग्रेस के विभिन्न पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा आगामी पंचायतीराज चुनावों में एकजुट होकर पूरी ताकत के साथ कार्य करने का संकल्प लिया गया।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





