वाला सोलंकियान,गिराली व मारुढाणी नाडोल का औचक निरीक्षण कर दिए निर्देश।

SHARE:

ऐसीबीईओ माली ने वाला सोलंकियान,गिराली व मारुढाणी नाडोल का औचक निरीक्षण कर दिए निर्देश
नाडोल,पाली।
अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी प्रथम देसूरी विजय सिंह माली ने निकटवर्ती राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय वारा सोलंकियान,गिराली व राजकीय प्राथमिक विद्यालय मारुढाणी नाडोल का औचक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। राजकीय प्राथमिक विद्यालय मारुढाणी नाडोल के संस्था प्रधान नृसिंह मेघवाल ने बताया कि माली ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय मारुढाणी का औचक निरीक्षण कर संस्था प्रधान से प्रवेशोत्सव ,मिशन मानस,हरियालो राजस्थान ,एमडीएम,दूध वितरण , लाडो योजना,नवोदय प्रवेश परीक्षा आवेदन,आधार जनाधार प्रमाणीकरण व पुस्तकालय के प्रभावी संचालन की जानकारी ली।माली ने कक्षाओं का निरीक्षण कर शिक्षण स्तर को जांचा व विद्यार्थियों से संवाद कर कार्यपुस्तिकाओं व गृहकार्य की जांच की।माली ने नामांकन बढ़ाने,एबीएल किट के प्रभावी उपयोग व कल से शुरु हो रहे रीडिंग प्रमोशन कैंपेन के लिए निर्देशित किया।माली ने विद्यार्थियों को नियमित विद्यालय आने व अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया।
इससे पहले माली ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय वारा सोलंकियान व गिराली का औचक निरीक्षण किया।समस्त स्टाफ उपस्थित मिला।माली ने नवोदय प्रवेश परीक्षा व लाडो योजना आवेदन व कल से शुरु हो रहे रीडिंग प्रमोशन कैंपेन की तैयारियों की जानकारी ली व आवश्यक निर्देश दिए। माली ने विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर को जांचा व कार्य पुस्तिकाओं व उत्तर पुस्तिकाओं का अवलोकन कर आवश्यक निर्देश दिए।माली ने एम डी एम ,दूध वितरण,पुस्तकालय पुस्तक वितरण व मूवमेंट रजिस्टर का भी अवलोकन किया। विशेष शिक्षक मूलाराम कस्वा व पवन विश्नोई से दिव्यांग विद्यार्थी सर्वे का फीड बैक लिया। इस अवसर पर संस्था प्रधान रमेश कुमार सोलंकी व जीवाराम सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment