भामाशाह ने अलसीपुरा विद्यालय में बांटी स्कूल बैग,शूज व शिक्षण सामग्री।

SHARE:

भारत विकास परिषद शाखा सादड़ी के तत्वावधान में भामाशाह ने अलसीपुरा विद्यालय में बांटी स्कूल बैग,शूज व शिक्षण सामग्री
सादड़ी,पाली।
भारत विकास परिषद शाखा सादड़ी के तत्वावधान में भामाशाह थानाराम माली के सौजन्य से बामणिया धाम,मामाजी के उपासक हीराराम जी के करकमलों से राजकीय प्राथमिक विद्यालय अलसीपुरा में अध्ययनरत 51 विद्यार्थियों को स्कूल बैग,वाटर बोतल,स्कूल शूज,मौजे,कापियां,रबर , पेंसिल किट,स्केल,स्लेट,मिष्ठान व बिस्किट वितरित कर नियमित विद्यालय आने व पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।
भारत विकास परिषद शाखा सादड़ी के सचिव डा गिरधारीलाल देवड़ा ने बताया कि भामाशाह थाना राम माली के सौजन्य से स्कूल बैग ,शूज ,मौजे,शिक्षण सामग्री समारोह पूर्वक वितरित की गई ।इस अवसर पर बामणिया धाम मामाजी उपासक हीराराम जी ने शिक्षा का महत्व बताया व नियमित विद्यालय आने व पढ़ाई करने को प्रेरित किया।परिषद के संरक्षक हस्तीमल वैष्णव व अध्यक्ष सुशीला सोनी ने भामाशाह थाना राम माली का सहयोग के लिए अभिनंदन किया व आशा व्यक्त की कि इनका यह सहयोग विद्यार्थियों के नियमित आने व ठहराव के लिए प्रेरित करेगा।संस्था प्रधान कैलाश कुमार ने आभार व्यक्त किया।मंच संचालन कालूराम माली ने किया।इस अवसर विजय सिंह गौड़,डा ललित राठौड़,एडवोकेट विनोद मेघवाल,दिलीप सोनी,भारती सोनी,मोहनलाल,रमेश देवड़ा व महेंद्र रावल सहित भारत विकास परिषद के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि भारत विकास परिषद शाखा सादड़ी ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय अलसीपुरा को गोद लेकर शैक्षिक ,सहशैक्षणिक व भौतिक विकास में सहयोग करने का संकल्प लिया है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment