एक अनाज व्यापारी के विद्यार्थी पुत्र को अज्ञात व्यक्तियों ने किटनेप किया।

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट भादसोड़ा कस्बें के एक अनाज व्यापारी के विद्यार्थी पुत्र को अज्ञात व्यक्तियों ने किटनेप कर लिया भारी विरोध करने पर छोड़ दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भादसोड़ा के अनाज व्यापारी अजय खेरोदिया पुत्र बसंतीलाल खेरोदिया का 20 वर्षीय पुत्र धीरज खेरोदिया गुरुवार को मंगलवाड में ओसवाल यूनिवर्सिटी में Ma की परीक्षा देने के लिए भादसोड़ा से बाइक पर निकाला वह मंगलवाड ब्रिज पर पहुंचा तभी पीछे से एक मारुति अल्टो कर हाय और उसको बाइक को हल्की टक्कर लगे जिससे धीरज नीचे गिर गया तभी ऑटो कर में बैठे तीन नकाबपोश युवा में से दो जन निकले और धीरज को जबरदस्ती अल्टो कार में बिठाकर ले जाने लगे इस दौरान धीरज ने बदमाशों से छूटने का प्रयास करते हुए विरोध किया तो वे लोग धीरज को बांधने लगे पर वह विरोध के चलते बंध नहीं पाया। तब तक बदमाश कार को हाईवे पर इडरा रोड तक ले गए। रास्ते में बदमाशों ने धीरज से फोन मांगा पर उसके पास नहीं था। धीरज का फोन बाइक की जेब में ही रह गया था जहां बदमाशों ने बाइक से उसे गिराया था। इसलिए उसके पास नहीं था। जहां पर धीरज ने चिल्लाना शुरू किया तो बदमाशों ने धीरज को वहां रोड पर छोड़कर भाग खड़े हुए। धीरज को कार से उतारते समय उसके जूते भी कार में रह गए जो फेंकते हुए दे दिए। बाद में धीरज ने राहगीरों की मदद से उसके पिता अजय खेरोदिया को फोन लगाया फोन पर घटना की सूचना पाकर तुरंत अनाज व्यापारी अजय खेरोदिया घटनास्थल पर पहुंच गया और बच्चे को दंड बताते हुए उसकी परीक्षा केंद्र यू एस ओस्तवाल विद्यालय पर पहुंचा जहां पर बालक ने परीक्षा दी उसके बाद सभी परिजनों ने मिलकर के उसके किडनैप की एफ आई आर मंगलवाड थाना में दी गई। मंगलवाड थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment