गोयल बने प्रदेश उपाध्यक्ष।
फालना,पाली
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की इकाई उत्तर पश्चिम राजस्थान अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञान ज्योति गुप्ता एवं प्रदेश महामंत्री घनश्याम गुप्ता सरावगी ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया जिसमें फालना निवासी राम किशोर गोयल को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया इस अवसर पर नवनियुक्त गोयल ने कहा कि संगठन ने जो मुझे अहम ज़िम्मेदारी दी है उसका मैं ईमानदारी एवं कर्तव्य निष्ठा के साथ पालन करूँगा। इस अवसर पर आज गोयल को मीडिया एवं दूरभाष के माध्यम से बधाई का ताँता लगा रहा इस अवसर पर बधाई देने वालों में बहादुर सिंह खालसा,नरेंद्र सुथार, अमित मेहता,शांतिलाल कंसारा,देवेंद्र चोपड़ा,अनिल अग्रवाल,मोहम्मद इक़बाल,प्रवीण गोयल,राकेश अग्रवाल आदी लोगों ने गोयल को बधाई दे कर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की*
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





