भूमि विवाद को लेकर चले लाठी डंडे।

SHARE:

चितौडगढ
नरेन्द्र सेठिया

विवाद बना मुसीबत दो पड़ोसियों का विवाद पहुँचा जिला पुलिस अधीक्षक तक अब कप्तान करेंगे दूध का दूध और पानी का पानी गलत करने वाले नही बचेंगे कप्तान की नजर से।
भूमि विवाद को लेकर के बार-बार लड़ाई झगड़ा कर रहे पड़ोसी के आतंक से व्यथित होकर प्रार्थी ने जिला पुलिस अधीक्षक से कार्यवाही की मांग की।
प्रार्थी सुरेश कुमार पिता सोहनलाल गर्ग बानसेन का कहना है, कि पड़ोसी मुकेश लक्षकार आए दिन उससे झगड़ा और गाली गलौच करता रहता है..ओर मेरे पुस्तानी मकान पर आकर के ।
16 जून और 25 जून को भदेसर पुलिस थाना में रिपोर्ट दी गई परंतु उचित कार्रवाई नहीं होने से आरोपी के हौसले इतने बुलंद हो गए की आरोपी को खाकी का भी डर नही रहा है।
8 जुलाई को मकान के रिपेयरिंग के संबंध में ग्राम विकास अधिकारी बानसेन व पंचायत समिति भदेसर ब्लॉक विकास अधिकारी प्रशासक ग्राम पंचायत बानसेन और भदेसर थाना प्रभारी को तीन बार रिपोर्ट दी गई।

व्हिओ

लेकिन न तो खाकी पुलिस का डर न कोई कार्रवाई का डर उल्टा चोर कोतवाल को डांटे की तर्ज पर धमकाने ओर मारपीट करने लगा है।
वही आरोपी के डर के कारण फरियादी पक्ष किसी अनहोनी के डर के चलते न्याय की गुहार लगा रहा है।
आरोपी मुकेश लक्ष्कार ओर उसके परिवार केउगमी बाई संतोष हेमा लक्षंकार आदि गाली गलौज करते हुए लाठी डंडे और लोहे का सलिया साथ लेकर आए और अनाधिकृत रूप से कार्यक्रम और मजदूरों पर मारपीट करने लगे वही मारपीट के दौरान कारिगर और मजदूरों पर हमला कर दिया जिसकी सूचना भदेसर थाना अधिकारी एवं 112 पर सूचना दी गई दो घंटे तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
वही अगर समय रहते पुलिस को सूचना देने के बाद भी मौके पर नही पहुंचे तो इंसाफ कहा मिलेगा किसे मिलेगा।
मारने वाले से बचाने वाला बढ़ा होता है, कहीं न कहीं भदेसर पुलिस प्रशासन राजनीतिक दबाव के कारण जन प्रतिनिधियों के दबाव में काम कर रहे हैं, जिस पर पुलिस प्रशासन एवं प्रशासन की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े होते हैं,वही आरोपियों ने सुरेश पुष्कर मुकेश रमेश और बहन पुष्पा आदि मौके पर पहुंचे तो उन पर भी हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी दी लोगों ने हमें इनके चंगुल से छुड़ाया प्रार्थी ने जिला पुलिस अधीक्षक से कठोर कार्रवाई एवं सुरक्षा की मांग की है वही दोषियों के साथ साथ भदेसर पुलिस पर भी कार्यवाही की मांग की है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment