मातमी धुनों के बीच निकला हजरत हसन-हुसैन की याद में ताजिया निकाला।

SHARE:

चितौडगढ, नरेन्द्र सेठिया कि रिपोर्ट
कपासन
मातमी धुनों के बीच निकला हजरत हसन-हुसैन की याद में ताजिया, अखाड़ों के हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण
*कपासन*
मोहर्रम के अवसर पर शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के बाद कपासन में हजरत इमाम हसन और इमाम हुसैन की याद में पारंपरिक मातमी धुनों के साथ ताजिया जुलूस निकाला गया। जुलूस कलंदरी मस्जिद चौक से शुरू हुआ, जहां लाइसेंसधारी सदर अशफाक तुरकिया एवं पंचों की मौजूदगी में उपखंड अधिकारी राजेश सुवालका, तहसीलदार एम. नासिर मिर्जा बैग, डीएसपी हरीश भारती,थाना अधिकारी सुनील शर्मा स्वास्थ्य निरीक्षक रेखा कोदली को दफ्तरबंदी की रस्म अदा करवाई गई।
जुलूस के दौरान युवाओं ने अखाड़ों के माध्यम से तलवारबाजी, लाठी और अन्य पारंपरिक हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन कर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। मातमी धुनों और “या हुसैन” की सदाओं के बीच श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए।
ताजिया नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए राज राजेश्वर सरोवर पहुंचा, जहां धार्मिक परंपरा के अनुसार कर्बला में ताजिया ठंडा किया जाएगा।
शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे मार्ग पर पुलिस का भारी जाब्ता तैनात रहा। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वयं मौजूद रहकर जुलूस की व्यवस्थाओं की निगरानी की, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment