चित्तौड़गढ़ नरेन्द्र सेठिया चित्तौड़गढ़ जिले के निंबाहेड़ा में युवती की आत्महत्या के मामले में नया मोड़, कब्र से शव निकलवाकर कराया पोस्टमार्टम
निम्बाहेड़ा
चित्तौड़गढ़ जिले के निंबाहेड़ा शहर के नया बाजार क्षेत्र में 22 जून को अंजुम नामक एक युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में नया मोड़ सामने आया है। घटना के बाद परिजनों ने शव को कब्रिस्तान में दफन कर दिया था। दो दिन बाद, 24 जून को जब मृतका का मोबाइल चालू करने पर उसमें एक युवक के साथ व्हाट्सएप चैट, वीडियो कॉल रिकॉर्डिंग और एक कथित सुसाइड नोट मिलने का दावा किया गया।
मृतका के परिजनों का आरोप है कि आरोपी आसिम ने शादी का झांसा देकर युवती का मानसिक एवं शारीरिक शोषण किया और बाद में शादी से इनकार कर दिया, जिससे वह आत्महत्या करने को मजबूर हुई। इन तथ्यों के आधार पर 25 जून को मृतका के पिता ने निंबाहेड़ा कोतवाली थाना में आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का मामला दर्ज कराया।
पुलिस उप अधीक्षक शिव प्रकाश टेलर ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद नियमानुसार निंबाहेडा उपखंड अधिकारी की अनुमति से कब्र से शव निकलवाकर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले में आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के आरोपों की जांच जारी है तथा मोबाइल, चैट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





