मुंडारा में युवती ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा।

SHARE:

मुंडारा में युवती ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

मुंडारा। गिरधारी मेवाड़ा
मुंडारा गांव में शुक्रवार सुबह एक 19 वर्षीय युवती ने अपने नाना-नानी के घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान कृष्णा गोस्वामी (19) पुत्री जसवंतपुरी गोस्वामी निवासी मादड़ी, आहोर (जिला जालौर) हाल मुंडारा के रूप में हुई है।मृतका कृष्णा गोस्वामी के माता-पिता 15-20 वर्षो से मुंडारा गावं (ननिहाल) में ही निवास कर रहे है।मृतका माता-पिता व भाई के साथ मुंडारा ही रह रहे थे।
बताया गया कि घटना शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे की है। युवती ने अपने नाना-नानी के घर में दरवाजे के ऊपर बने रोशनदान में ओढ़नी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
सूचना मिलने पर पुलिस चौकी लाटाडा एएसआई महेंद्रसिंह कुम्पावत एवं कॉन्स्टेबल मूलाराम मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की। इसके बाद मुंडारा में डॉ.वसीम अकरम द्वारा पोस्टमार्टम किया गया।पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया,जिसे अंतिम संस्कार के लिए पैतृक गांव मादड़ी (आहोर) ले जाया गया।देर शाम गमगीन माहौल में मृतका का अन्तिमसंस्कार (समाधि) किया गया।
सूचना पर उपजिला प्रमुख डॉ.जगदीश चौधरी,ग्राम पंचायत मुंडारा प्रशासक प्रवीण वैष्णव,वार्डपंच गिरधारी मेवाड़ा,पूर्व वार्ड पंच विजय चौधरी सहित ग्रामीण भी मौके पर मौजूद रहे।मृतका द्वारा आत्महत्या करने पर माता-पिता,नानी, मामा-मामी व परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल था।परिवार के सदस्य व ग्रामीण मृतका के परिवार को संभाल कर सांत्वना दे रहे है।
प्राप्त जानकारी अनुसार मृतका कृष्णा गोस्वामी अस्वस्थ चल रही थी।पुलिस आत्महत्या की जांच कर रही है।मृतका की माता शारदादेवी गोस्वामी एक पैर से दिव्यांग है।मृतका के पिता जसवंतपुरी की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment