खड़े कंटेनर मैं मोटरसाइकिल घुसी एक की मृत्यु एक घायल।

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
खबर भादसोड़ा खड़े कंटेनर मैं मोटरसाइकिल घुसी एक की मृत्यु एक घायल
भदेसर थाना क्षेत्र में उदयपुर चित्तौड़गढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर होडा गांव के पास मार्ग पर खड़े कंटेनर मे एक मोटरसाइकिल सवार के पीछे से घुसने पर एक की मृत्यु दूसरा गंभीर घायल हो गया ।
पुलिस जानकारी के अनुसार प्रहलाद गुर्जर पिता लाला राम उम्र 55 वर्ष निवासी तरोली जिला टोंक उस साथ सत्यनारायण पिता धनालाल चौधरी उम्र 55 वर्ष दोनों श्री सांवलिया जी दर्शन कर वापस अपने घर जाते समय हौड़ा गांव के पास हाईवे पर नो पार्किंग में खड़े कंटेनर के पीछे बाइक जा घुसी हादसे के बाद बड़ी संख्या में आसपास के लोग एकत्रित हो गए सुचना पर मौके पर सिविल डिफेंस के सदस्य हेमंत व रतनलाल भुवई, दिनेश गर्जर दलीचंद भीलआदि की मदद से 108 से दोनों गंभीर घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान प्रहलाद गुर्जर की मृत्यु हो गई । सत्यनारायण चौधरी को गंभीर हालत में चित्तौड़गढ़ से उदयपुर रेफर किया गया है घटनास्थल पर भदेसर थाने से सुनील महाजन पुलिस जाप्ता पहुंचा मामला दर्ज कर ट्रक को अपने कब्जे में लिया

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment