चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
भादसोड़ा कस्बें के प्राचीन सांवरिया सेठ मंदिर भंडार से 11 लाख 871 रुपये मिलेः भादसोड़ा में दानपात्र खुलने पर भक्तों की भीड़ उमड़ी
भादसोड़ा गांव स्थित प्राचीन सांवरिया सेठ मंदिर का भंडार आज खोला गया। दानपात्र से कुल 11 लाख 871 रुपये की राशि प्राप्त हुई।
मंदिर समिति के रमेश अग्रवाल ने बताया कि भंडार से 8 लाख 29 हजार 900 रुपये नकद प्राप्त हुए। इसके अतिरिक्त, ऑनलाइन माध्यम से 2 लाख 70 हजार 971 रुपये का दान मिला। कुल मिलाकर, मंदिर को 11 लाख 871 रुपये की आय हुई। दानपात्र से चांदी की पायजेब और सिक्के भी प्राप्त हुए।
इस अवसर पर मंदिर अध्यक्ष गोपाल सिंह तंवर, मांगीलाल शर्मा, महेंद्र दर्जी, मोतीराम जाट, अमिताभ सारस्वत, सरपंच शंभू सुथार, मुकेश सरावगी, महेश जोशी, लोकेश दर्जी, विपिन अग्रवाल, केसरी मल सुथार, रामेश्वर लाल आचार्य, उदय लाल सोनी, विपिन अग्रवाल, नीरज टेलर, विकास सोनी और पुजारी शंभू दास वैष्णव सहित बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित थे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





