चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया आज हुवा में युवाचार्य प्रवर का भादसोड़ा कस्बें के भव्य प्रवेश।
वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ भादसोड़ा द्वारा चिर प्रतीक्षित, भाव भरी विनती के पश्चात आचार्य सम्राट आनंद ऋषि जी महाराज के सुशिष्य एवं आचार्य सम्राट डॉ. शिव मुनि जी महाराज साहब के आज्ञानुवर्ती श्रमण संघीय युवाचार्य प्रवर महेंद्र ऋषि जी महाराज साहब हित मित भाषी हितेंद्र ऋषि जी महाराज साहब आदि ठाणा 4, साथ ही गुरु अंबेश सौभाग्य मदन के सुशिष्य मेवाड़ का प्रमुख प्रतिनिधित्व कर रहे श्रमण संघीय मेवाड़ उप प्रवर्तक मेवाड़ भास्कर कोमल मुनि जी महाराज साहब आदि ठाणा 2, उप प्रवर्तिनी दिव्य प्रभा जी महाराज साहब आदि ठाणा भादसोड़ा में आज प्रातः 7:30 बजे भादसोड़ा चौराहा से बस स्टैंड सदर बाजार होते हुए भव्य शोभा यात्रा के साथ महावीर भवन भादसोड़ा में प्रवेश हुआ। शोभा यात्रा में श्री संघ के श्रावक श्राविका आबाल वृद्ध युवक युवतियां सभी ने अच्छी संख्या में उत्साह पूर्वक भाग लिया। स्थानक में प्रवेश कर यह शोभायात्रा धर्मसभा में परिणित हो गई। जिसमें युवाचार्य भगवन ने फरमाया कि संत समागम समाज के आध्यात्मिक जीवन निर्माण हेतु पथ प्रदर्शक होता है। संतों के मार्गदर्शन से जीवन की अनेक समस्याओं का समाधान प्राप्त होता है। इस अवसर पर उप प्रवर्तक कोमल मुनि जी महाराज साहब ने युवाचार्य जी के मेवाड़ में पधारने और गुरु अंबेश के क्षेत्रों को लाभान्वित करने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा की इस तपती गर्मी में, कंटकाकिर्ण मार्गों में विभिन्न परीसहों को सहन करते हुए आपकी विद्वता महानता और उत्कृष्ट आध्यात्मिक जीवन शैली से मेवाड़ की धरा को धन्य किया। इसके लिए हम कृतज्ञता पूर्वक आपका हार्दिक अभिनंदन करते हैं स्वागत करते हैं।
हितेंद्र ऋषि जी महाराज साहब ने संघ की सेवा भक्ति की प्रशंसा करते हुए कहा कि पूज्य युवाचार्य जी 2014 और 2018 के पश्चात अभी फिर भादसोड़ा पधारे हैं। 17 मई 2026 को आचार्य सम्राट डॉ शिव मुनि जी महाराज साहब की दीक्षा जयंती के उपलक्ष में गुणानुवाद एवं भव्य आयोजन रखा है।
संघ मंत्री रमेश चंडालिया ने सभा का संचालन करते हुए चतुर्विध संघ एवं अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





