राजकीय प्राथमिक विद्यालय भील बस्ती देसूरी में शिक्षण सामग्री वितरित।

SHARE:

राजकीय प्राथमिक विद्यालय भील बस्ती देसूरी में शिक्षण सामग्री वितरित
देसूरी,पाली।
स्थानीय राजकीय प्राथमिक विद्यालय भील बस्ती देसूरी में अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी विजयसिह माली के सानिध्य में समस्त 67विद्यार्थियों को भामाशाह विंची सोबिन के सौजन्य से शिक्षण सामग्री वितरित की गई।
संस्था प्रधान शिवराम राईका ने बताया कि शिक्षक प्रकाश चंद्र मोबारसा की प्रेरणा से भामाशाह विंची सोबिन के सौजन्य विद्यालय की कक्षा 1से 5तक अध्ययनरत सभी 67विद्यार्थियों को कापियां,रबर,पेन पेंसिल स्केल आदि शिक्षण सामग्री अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी विजय सिंह माली के करकमलों से वितरित की गई।इस अवसर पर माली ने सभी विद्यार्थियों को नियमित रुप से विद्यालय आने व पढ़ाई करने का आह्वान किया।शिक्षक प्रहलाद गर्ग ने भामाशाह का आभार व्यक्त किया। इससे पहले अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी विजय सिंह माली ने भामाशाह मुकेश कुमावत व रोहित कुमावत के साथ उनके द्वारा विद्यालय में निर्माणाधीन जल गृह का अवलोकन किया तथा भामाशाह का आभार व्यक्त किया। संस्था प्रधान ने भामाशाह से विद्यालय के लिए प्रिंटर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया जिसे भामाशाह ने तुरंत स्वीकार कर लिया।तत्पश्चात माली ने विद्यालय का शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर विद्यार्थियों की शैक्षणिक सहशैक्षणिक प्रगति जानी व अभिलेखों की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment