40 किलो 370 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा सहित कार जब्त,एक आरोपी गिरफ्तार।

SHARE:

40 किलो 370 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा सहित कार जब्त,एक आरोपी गिरफ्तार।
*ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस की कार्यवाही।*

चित्तौड़गढ़, 10 मई 2026। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 40 किलो 370 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा परिवहन करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान तस्करी में प्रयुक्त हुण्डई आई-20 कार को भी जब्त किया।

जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज, उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार मादक पदार्थों के भंडारण एवं परिवहनकर्ताओं के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत एएसपी रावतभाटा भगवत सिंह हिंगड़ के निर्देशन मे डीएसपी बेगूं अजंलि सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी कमलचन्द मीणा मय जाप्ता कानि. ललितसिह ,धमेन्द्र, रमेश, बालकिशन मनोहर व चालक रतनसिह की टीम गठित की गई। टीम के द्वारा रविवार को एनएच 27 चित्तौड़गढ से कोटा जाने वाली रोड़ से गौरला गांव मे जाने वाली रोड़ से करीब 50 मीटर पहले पहुच नाकाबन्दी प्रारम्भ की गई। दौराने नाकाबन्दी हुण्डई कार आयी। जिसमे एक व्यक्ति सवार था जिन्होने नाकाबन्दी तोड़कर गाड़ी भगाने लगे जिस पर पुलिस जाप्ता के द्वारा स्टॉप स्टीक डालकर कार को पंचर किया जाकर बमुश्किल से कार को रोक कर कार चालक को घेरा देकर पकड़कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम दिलखुश पिता बिरदाराम जाति मेघवाल उम्र 23 साल निवासी चौडा थाना कापरड़ा जिला जोधपुर ग्रामीण का होना बताया। दिलखुश के कब्जे मे मिली हुण्डई आई-20 कार से 40 किलो 370 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा व घटना मे प्रयुक्त वाहन को जप्त कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस थाना बेगू पर कार चालक के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर अग्रीम अनुसंधान जारी है।

जिला पुलिस आमजन से अपील करती है कि मादक पदार्थ तस्करी अथवा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत निकटतम पुलिस थाना, कंट्रोल रूम अथवा नारकोटिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचित करें।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment