स्कूल में किया वाटर कूलर भेंट।

SHARE:

स्कूल में किया वाटर कूलर भेंट।
देसूरी,पाली
सूर्य देव की कृपा गर्मी के मौसम में अत्यधिक होने पर प्रत्येक जीव पर इसका प्रभाव पड़ता हैं। इसी दौर से विद्यालय के विद्यार्थी भी गुजर रहे हैं। छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रख कर एवं गर्मी से राहत देने के लिए स्थानीय गांव देसूरी के समाजसेवी एवं भामाशाह श्रीमती नीलम देवी धर्मपत्नी मणि लाल पारेख ( जैन ) हाल : जलगांव ( महाराष्ट्र ) ने स्वामी दयानंद सरस्वती उच्च माध्यमिक विद्या मंदिर देसूरी में वाटर कूलर भेंट कर गर्मी से छात्रों को राहत दी।
इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक हरिओम पुरी गोस्वामी एवं व्यवस्थापिका श्रीमती निर्मला गोस्वामी ने भामाशाह का माला शॉल एवं साफा पहना कर सम्मान किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य दिलीप कुमार सुथार ने भामाशाह का आभार प्रकट किया।
वहीं संस्था के संस्थापक हरिओम पुरी गोस्वामी के राजकीय सेवा में पदोन्नति होने पर विद्यालय स्टाफ ने माला एवं साफा पहनाकर कर उनका भी स्वागत किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ हिम्मत राम, हरीश कुमार, ललित कुमार, मनोज कुमार दुबे, गणपत सिंह, नारायण लाल, काजल वैष्णव, करिश्मा राजपुरोहित, जितेन्द्र कुमार एवं ममता सैन उपस्थित रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment