पाँच हजार रुपये का इनामी अभियुक्त गिरफतार।

SHARE:

पाँच हजार रुपये का इनामी अभियुक्त गिरफतार।
*राज्य स्तरीय तीन दिवसीय विशेष अभियान के तहत डूंगला थाना पुलिस की कार्रवाई*

चित्तौड़गढ़, 10 मई 2026। राज्य स्तरीय तीन दिवसीय विशेष अभियान के तहत डूंगला थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में फरार चल रहे पाँच हजार रुपये के ईनामी अभियुक्त को मध्यप्रदेश के नीमच जिले से डिटेन कर गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि संगीन एवं गंभीर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे तीन दिवसीय राज्य स्तरीय विशेष अभियान के तहत थानाधिकारी डूंगला मय जाप्ता द्वारा पाँच हजार के ईनामी अभियुक्त अर्जुन पिता सत्यनारायण जाति रावत उम्र 26 साल निवासी मोया थाना कुकडेश्वर जिला नीमच मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त थाना मंगलवाड के एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय चित्तौड़गढ़ द्वारा पांच हजार का इनाम घोषित किया गया था।अभियुक्त अपनी सकुनत से फरार होकर पहचान छुपाते हुए लगातार स्थान बदलकर रह रहा था। इस दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि फरार अभियुक्त अपने गाँव में आया हुआ है सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाधिकारी शैतान सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम हैड कानि. कन्हैयालाल, कांस्टेबल लक्ष्मीनारायण, जयप्रकाश, विष्णु कुमार द्वारा दबिश दी गई और आरोपी को उसके गाँव मोया थाना कुकडेश्वर जिला नीमच मध्य प्रदेश से डिटेन कर गिरफतार किया गया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment