जाटों की डोरन के विद्यार्थियों ने ‘स्वच्छ सादड़ी हरित सादड़ी’ का लिया संकल्प।

SHARE:

जाटों की डोरन के विद्यार्थियों ने ‘स्वच्छ सादड़ी हरित सादड़ी’ का लिया संकल्प
सादड़ी,। फूलचंद फौजमल चेरिटेबल ट्रस्ट मुंबई, फिनिश सोसाइटी व नगरपालिका के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जाटों की डोरन सादड़ी में अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली व संस्था प्रधान फुली कुमारी जाट के नेतृत्व में विद्यार्थियों व शिक्षकों ने स्वच्छ सादड़ी हरित सादड़ी का संकल्प लिया।
संस्था प्रधान फुली कुमारी जाट ने बताया कि फिनिश सोसाइटी के हिम्मत राम कुम्हार ने स्वच्छता का महत्व बताते हुए गीले कचरे सूखे कचरे को अलग-अलग कर निस्तारण करने की जानकारी दी। अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली ने प्लास्टिक के कारण बढ़ती पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान करने में विद्यार्थियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कपड़े की थैली का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने फूलचंद फौजमल चेरिटेबल ट्रस्ट मुंबई की ‘स्वच्छ सादड़ी हरित सादड़ी ‘परियोजना को सराहा तथा शिक्षकों व विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे भी इस अभियान से जुड़े। कार्यवाहक संस्था प्रधान फुली कुमारी जाट ने विश्वास दिलाया कि विद्यालय के विद्यार्थी जाटों की डोरन को प्लास्टिक मुक्त व स्वच्छ बना कर स्वच्छ सादड़ी हरित सादड़ी के संकल्प को पूरा करेंगे। माली व जाट ने विद्यार्थियों को कपड़े की थैलियों का भी वितरण किया।तत्पश्चात विद्यार्थियों ने स्वच्छ सादड़ी हरित सादड़ी बनाने का संकल्प लिया तथा शिक्षकों व विद्यार्थियों ने स्वच्छता सर्वेक्षण में फीडबैक दिया।इस अवसर पर फिनीश सोसाइटी के अभिषेक गोस्वामी, विक्रम परमार व विद्यालय स्टाफ के जीवराज, मोहनलाल, कालूराम माली, सुदेश, रजनी गोस्वामी व संतोष सवंशा उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि फूलचंद फौजमल चेरिटेबल ट्रस्ट मुंबई सादड़ी पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्यरत अग्रणी स्वयंसेवी संस्था है। अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली,दीपक सिंह चौहान, प्रकाश रावल, भीमाराम चौधरी व भारत विकास परिषद शाखा सादड़ी के सदस्यों की पहल पर स्वच्छ सादड़ी हरित सादड़ी परियोजना संचालित कर रहा है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment