महाराणा प्रताप के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र प्रथम के भाव से कार्य करें -माली
सादड़ी 9मई। महाराणा प्रताप मातृभूमि के प्रति अनुराग रखने वाले,स्वतंत्रता प्रिय, प्रजावत्सल
शासक थे। प्रातः स्मरणीय महाराणा प्रताप के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र प्रथम के भाव से कार्य करें। उक्त उद्गार अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली ने स्थानीय महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय रेबारियों की ढाणी में महाराणा प्रताप जयंती पर प्रार्थना सभा में व्यक्त किए।
माली ने कहा कि स्वतंत्रता की रक्षा के लिए महाराणा प्रताप ने संघर्ष का पथ चुना। महाराणा प्रताप के नेतृत्व में हुए हल्दीघाटी के युद्ध ने देश को नई दिशा दी।इस अवसर पर संस्था प्रधान अशोक कुमार ने महाराणा प्रताप के व्यक्तित्व कृतित्व पर प्रकाश डाला तथा महाराणा प्रताप से जुड़े प्रेरक प्रसंग सुनाएं।इस अवसर पर जितेन्द्र कुमार, निखिल राठौड़ व राम प्रसाद सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। तत्पश्चात माली ने महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय का शाला संबलन के तहत निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों व शिक्षकों से संवाद कर विद्यालय की शैक्षिक सहशैक्षणिक प्रगति जानी। माली ने दूध वितरण, एमडीएम वितरण, मूवमेंट रजिस्टर, पुस्तक अवदान रजिस्टर की जांच की तथा कक्षा शिक्षण का अवलोकन कर संबलन प्रदान किया। निरीक्षण उपरांत माली ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





