पुलिस थाना सदर निम्बाहेडा की मादक प्रर्दाथ तस्करो के खिलाफ कार्यवाही।
*जहर के सोदागरो पर पुलिस ने कसा शिकंजा।*
*ओपरेशन त्रिनेत्र के तहत 68.किलो 500 ग्राम अवेध अफिम डोडा चुरा जब्त।*
*सीगरेट के कार्टूनो की आड मे पीकअप मे किया जा रहा था मादक पदार्थ परिवहन।*
*एक आरोपी गिरफ्तार व पीकअप जब्त।*
चित्तौड़गढ़, 08 मई 2026। पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर रेन्ज उदयपुर श्री गोरव श्रीवास्तव द्वारा चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ अभियान ’ओपरेशन त्रिनेत्र‘ के तहत पुलिस अधीक्षक चित्तौडगढ श्री मनीष त्रिपाठी के निर्देशन व सरिता सिंह अतिरीक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय चित्तौडगढ के मार्गदर्शन, बद्रीलाल राव उप पुलिस अधिक्षक के सुपरविजन मे संजय शर्मा थानाधिकारी थाना सदर निम्बाहेडा के द्वारा गठित टीम सुरेश पालिवाल उ.नि मय जाप्ता के द्वारा थाने के सामने वण्डर पुलिया के पास हाईवे रोड पर नाकाबन्दी की जा रही थी कि इसी दोरान नीमच की तरफ से एक महिन्द्रा पीकअप हरियाणा पासिंग आयी जिसको रूकवाने पर पीकअप चालक द्वारा पीकअप को भगाने का प्रयास किया जिसे पुलिस जाप्ता द्वारा रोका जाकर पीकअप की तलाशी की तलाशी ली गयी तो सीगरेट के कार्टूनो की आड में छिपाये गये 03 बोरो में 68 किला 500 ग्राम अवेध अफिम डोडा चुरा मिला जिसको नियमानुसार जब्त किया गया। पुलिस अब तस्करी के रेकेट से जुडे मातहतो पर शिंकजा कस जहर के सोदागरो की बाल की खाल निकालकर इस घटना से जुडे सिडीकेट का पता लगाने को जुटी है।
*पकडे जाने की पठ कथा-*
नाकाबन्दी के दोरान नशा तस्कर पीकअप चालक नाकाबन्दी को देख पहले रूका फिर चला ओर फिर नाकाबन्दी तोडकर भागने का प्रयास करने से जाप्ता द्वारा घेरा बन्दी की गई।
पुछताछ के दोरान अभियुक्त पर शंका गहराई नशे का सोदागर काफी घबराया हुआ था, पुलिस टीम द्वारा घेराबन्दी कर दबोच लिया गया।
*गिरफ्तार आरोपी का विवरण-*
आरोपी रवि कुमार पिता गुरदास महाशय पंजाबी उम्र 40 साल निवासी खासा थाना पिहोवा जिला कुरूक्षेत्र हरियाणा। आरोपी काफी समय से नशा तस्करी में लिप्त है। आरोपी मादक पदार्थ की तस्करी का आदतन अपराधी हो पुछताछ के दोरान पुर्व मे भी मादक पदार्थों की बडी खेप मध्य प्रदेश से हरियाणा पंजाब पंहुचा चुका है।
*कार्यवाही टीम का विवरण-*
सुरेश पालिवाल उपनिरीक्षक, सुन्दरपाल सहायक उप निरीक्षक, कानि. जीवनलाल, दयाराम, ओपीलाराम, शिवकुमार, हवलदार चालक महावीर सिंह।
जिला पुलिस आमजन से अपील करती है कि मादक पदार्थ तस्करी अथवा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत निकटतम पुलिस थाना, कंट्रोल रूम अथवा नारकोटिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचित करें।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





