तीन मंदिरों की चोरी का खुलासा।

SHARE:

चित्तौडगढ से नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट

तीन मंदिरों की चोरी का खुलासा

शहर चित्तौडगढ में दुर्ग जैन मन्दिर सहित दो अन्य मन्दिरो में हुई चोरी की वारदात का खुलासा ।

चित्तौडगढ:
अब तक 05 अभियुक्त गिरफतार, 04 अन्य की तलाश जारी ।
दुर्ग जैन मन्दिर में भगवान शान्तिनाथ व भगवान महावीर स्वामी की चोरी हुई अष्टधातु की मूर्तियां व
आभामण्डल बरामद ।
शहर चित्तौडगढ में हुई वारदातों का विवरण:-
1. दिनांक 16 व 17.04.2026 की मध्य रात्री दुर्ग पर कीर्ति स्तम्भ के पास स्थित मल्लीनाथ जैन मन्दिर पर
भगवान शान्तिनाथ व महावीर स्वामी की अष्टधातु 02 मूर्तियों सहित 09 चान्दी के छत्र व सिंहासन सहित
दानपात्र से नगदी चोरी करने की वारदात हुई। जिस पर प्रकरण संख्या 170/2026 दिनांक 17.04.2026
दर्ज किया गया।
2. दिनांक 26 व 27.04.2026 की मध्य रात्री में शहर चित्तौडगढ कैलाश नगर में स्थित रामेश्वर महादेव
मन्दिर में चैनल गेट का ताला तोड कर 04 चान्दी के छत्र व दानपात्र चोरी होने की घटना हुई। जिस पर
प्रकरण संख्या 185/2026 दिनांक 27.04.2026 दर्ज किया गया ।
3. दिनांक 29 व 30.04.2026 की मध्य रात्री शहर चित्तौडगढ चामटीखेडा में द्वारकाधीश मन्दिर का ताला
तोडकर मन्दिर में से चान्दी का छत्र व चान्दी वैकुण्ठी व चान्दी की गाय चोरी करने की घटना हुई। जिस
पर प्रकरण संख्या 189 / 2026 दिनांक 30.04.2026 दर्ज किया गया।
शहर चित्तौडगढ में जैन मन्दिर में हुई चोरी व इसके पश्चात दो अन्य मन्दिरो में हुई चोरी
की वारदातो की घटना होने पर जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरितासिंह
द्वारा घटनास्थल का मौका निरीक्षण किया गया। मौके पर एफ.एस.एल व एमओबी टीम द्वारा निरीक्षण किया
जाकर आवश्यक साक्ष्य संकलित किये। जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा श्री बृजेशसिंह आरपीएस वृत्ताधिकारी
वृत्त चित्तौडगढ के सुपरविजन में थानाधिकारी कोतवाली के नेतृत्व में टीम का गठन किया जाकर लगातार
हुई वारदातो का खुलासा करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।
जैन मन्दिर में हुई चोरी की रात्री शहर चित्तौडगढ में 200 केवी जीएसएस में ब्लास्ट होने के
कारण शहर की विद्युत आपूर्ति बन्द थी। साथ ही अभय कमाण्ड के कैमरे व इन्वर्टर डाउन होने के कारण
निजी संस्थानो, दुकानों, घरों पर लगे कैमरे भी देर रात्री में बन्द हो चुके थे। प्रकरण में गठित टीम द्वारा
दिन रात अथक प्रयास कर करीब 20 दिन तक तीनो घटनास्थलों पर आने जाने के सभी सम्भावित मार्गो
का गहनता से निरीक्षण कर राजसमन्द, भीलवाडा, नीमच व जिला चित्तौडगढ के सभी संदिग्ध लोगो के
बारे में मुखबिरान से सम्पर्क कर उनकी गतिविधियों के बारे में जानकारी इक्कठा की । परम्परागत् तरीकों से
पुलिस टीम द्वारा सभी संदिग्ध की गतिविधियों के बारे में ठोस जानकारी एकत्रित की गई। किले पर हुई
चोरी की रात्री को समस्त आने जाने वाले वाहनो को चिन्हित कर उनके मालिको से किले पर घटना की
रात्री आने जाने के सम्बन्ध में पूछताछ की गई।
गठित टीम को मिठुलाल पिता गोपीलाल नायक निवासी पेमदियां का खेड़ा थाना सदर
निम्बाहेडा द्वारा गत एक माह से शहर चित्तौडगढ में दिवाकर नगर में किराये का कमरा लेकर रहने व देर
रात्री को इसके यहां अन्य युवको के आने जाने की जानकारी प्राप्त हुई जिस पर मिठुलाल व इसके पास
आने जाने वाले युवको पर निगरानी रखी जाकर इनकी गतिविधियों व पूर्व आचरण के बारे में जानकारी
हासिल की गई। प्राप्त जानकारी से मिठुलाल व इसके सहयोगियों का उपरोक्त तीनो मन्दिरो में हुई घटना
की रात्री को इनकी गतिविधि संदिग्ध पाई जाने पर मिठुलाल व इसके सहयोगियों को दस्तयाब कर
पूछताछ की गई तो सभी से हुई पूछताछ के आधार पर इनके द्वारा अब तक निम्नलिखित वारदात करना
स्वीकार किया गया ।
> दिनांक 16,17.04.206 को दुर्ग चित्तौडगढ पर किर्ति स्तम्भ के पास स्थित मल्लीनाथ जैन मन्दिर में हुई
चोरी ।
दिनांक 26,27.04.2026 की मध्य रात्री में शहर चित्तौडगढ कैलाश नगर में स्थित रामेश्वर महादेव
मन्दिर में हुई चोरी |
>> दिनांक 29,30.04.2026 की मध्य रात्री शहर चित्तौडगढ चामटीखेडा में द्वारकाधीश मन्दिर में हुई चोरी ।
> करीब 01 माह पूर्व कस्बा फतेहनगर जिला उदयपुर में खादुश्याम मन्दिर में हुई चोरी ।
घटना में अब तक गिरफतार अभियुक्त
1. मिठुलाल पिता गोपी लाल नायक उम्र 40 साल निवासी पेमदिया का खेडा हाल मेडीखेडा थाना सदर
निम्बाहेडा
2. काना उर्फ कन्हैयालाल पिता शम्भुलाल जाति नायक उम्र 29 साल निवासी पहुना थाना राशमी
3. राजमल उर्फ राजु कामड पिता गोपी दास कामड जाति कामड (पण्डित) उम्र 27 साल निवासी कीर
मोहल्ला पहुंना थाना राशमी
4. प्रकाश खारोल पिता माधु जाति खारोल उम्र 24 साल निवासी गाडरियावास थाना कपासन
5. हिम्मत सालवी पिता प्रकाश चन्द्र सालवी उम्र 22 साल निवासी मरमी थाना राशमी
शेष अदम गिरफतार अभियुक्तः:-
1. देवीलाल पिता कालुसिंह रावत निवासी गणेशपुरा पहुंना थाना राशमी
2. किशन पिता देवीलाल लौहार निवासी हिंगोरिया थाना कपासन
3. ईश्वर पिता उदयलाल नायक निवासी पेमदिया का खेड़ा थाना सदर निम्बाहेडा
4. घनश्याम पिता उदयलाल नायक निवासी पेमदिया का खेड़ा थाना सदर निम्बाहेडा
5. काजल उर्फ मनीषा धनगर ( संदिग्ध भूमिका)
मन्दिरों मे हुई चोरी की घटना में अब तक सामने आई अपराधियों की भूमिका:-
> दुर्ग चोरी की घटना में मिठुलाल नायक, कान्हा उर्फ कन्हैया नायक, प्रकाश खारोल, देवीलाल रावत,
राजु उर्फ राजमल कामड व किशन लोहार का अब तक घटना में शामिल होना पाया गया।
रामेश्वर मन्दिर कैलाश नगर में हुई चोरी की घटना में मिठुलाल नायक, कान्हा उर्फ कन्हैया नायक,
प्रकाश खारोल, हिम्मत सालवी, ईश्वर नायक का शामिल होना पाया गया।
>> चामटीखेडा स्थित द्वारकाधीश मन्दिर में हुई चोरी की घटना में हिम्मत सालवी, घनश्याम नायक, काजल
उर्फ मनीषा धनकर का शामिल होना पाया गया।
> फतेहनगर स्थित खाटुश्याम मन्दिर में हुई चोरी की घटना में मिठुलाल नायक, कान्हा उर्फ कन्हैया
नायक, घनश्याम सालवी, देवीलाल रावत, राजु उर्फ राजमल कामड, काजल उर्फ मनीषा गाडरी, नारायण
नायक का शामिल होना पाया गया।
अब तक दुर्ग जैन मन्दिर में हुई चोरी में भगवान शान्तिनाथ व भगवान महावीर स्वामी की
अष्टधातु मुर्तिया व तीन आभा मण्डल बरामद किये जा चुके है।
मुल्जिमान से तीनो मन्दिरों में चोरी हुई चान्दी के छात्रों व अन्य सामान की बरामदगी के प्रयास
जारी है। साथ ही वांछित शेष अभियुक्तगणों की तलाश जारी है।
उक्त घटनाओ का खुलासा करने में 1. श्री प्रहलाद कानि. थाना कोतवाली चित्तौडगढ 2. बलवन्त सिंह कानि. थाना
सदर चित्तौडगढ 3. सुनील चौधरी कानि. थाना कोतवाली चित्तौडगढ का वारदात की खुलासा करने में विशेष
भूमिका रही।
कार्यवाही करने वाली टीम
1. श्री तुलसीराम पु. नि. थाना कोतवाली चित्तौडगढ
2. श्री महेन्द्रसिंह स.उ.नि.
3. श्री चान्दमल स.उ.नि.
4. श्री जितेन्द्रसिंह स.उ.नि.
6. श्री नवरंगलाल स.उ.नि.

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment