सपा महिला नेताओं का भव्य स्वागत, 2027 चुनाव के लिए महिलाओं को किया प्रेरित।
अयोध्या। समाजवादी पार्टी महिला सभा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर, मछलीशहर की विधायक रागिनी सोनकर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जानकी पाल तथा पूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा के अयोध्या आगमन पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं व अंगवस्त्र भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में महिला सभा की पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए उत्साह का प्रदर्शन किया।
महिला सभा की जिलाध्यक्ष सरोज यादव ने बताया कि संगठन लगातार महिलाओं को जोड़ने और उन्हें राजनीतिक रूप से सक्रिय करने की दिशा में कार्य कर रहा है।इस मौके पर विधायक रागिनी सोनकर ने कहा कि कार्यकर्ताओं में दिख रहा जोश और उत्साह 2027 के विधानसभा चुनाव तक बनाए रखना होगा। उन्होंने महिलाओं से समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान करते हुए कहा कि आधी आबादी होने के नाते महिलाएं बदलाव की अहम शक्ति बन सकती हैं।राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर ने अपने संबोधन में महिलाओं के सशक्तिकरण, शिक्षा और सामाजिक भागीदारी पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी महिलाओं के अधिकार, सम्मान और समानता के लिए प्रतिबद्ध है और आगे भी संघर्ष जारी रहेगा।कार्यक्रम में पूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष राजकुमारी कोरी, यशोमति कोरी, दर्शना कोरी, पूजा वर्मा, ममता कोरी, निशात अख्तर, सुनीता कोरी, संजय चौधरी, सुनील चौधरी, पंकज कोरी, राज पासवान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





