9011 कुण्डीय श्रीराम राज्य महायज्ञ अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
अयोध्या। रामनगरी में प्रस्तावित विश्व का प्रथम 9011 कुण्डीय श्रीराम राज्य महायज्ञ अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। यह आयोजन सरयू तट स्थित बैकुंठ धाम, लखनऊ बायपास पर 11 मई से शुरू होना तय था।महायज्ञ के महासचिव पवन सिंह सेंगर ने बताया कि आयोजन से जुड़ी कुछ आंतरिक समस्याओं के चलते निर्धारित तिथि पर यज्ञ का शुभारंभ संभव नहीं हो सका। नई तिथि जल्द घोषित की जाएगी।आयोजन समिति के अनुसार, यह भव्य महायज्ञ भगवान श्रीरामलला के मंदिर निर्माण के उपलक्ष्य में प्रस्तावित था, जिसमें देशभर के साधु-संतों व श्रद्धालुओं की भागीदारी होनी थी।संकल्प आयोजक रघुवंशी भूपेंद्र प्रताप हनुमान महाराज, पवन सिंह सेंगर व प्रचारक अमित भदौरिया ने श्रद्धालुओं से नई तिथि की घोषणा तक प्रतीक्षा करने की अपील की है। आयोजन स्थगित होने से रामभक्तों में निराशा देखी जा रही है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





