आईंएमए का एक प्रतिनिधिमंडल डीएम शशांक त्रिपाठी से की शिष्टाचार मुलाकात।8
अयोध्या।इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) अयोध्या का एक प्रतिनिधि मंडल जिला अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में नवागत जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी से शिष्टाचार भेंट करने पहुंचा। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।औपचारिक मुलाकात के दौरान आईएमए पदाधिकारियों ने आईएमए भवन के निर्माण में आ रही विभिन्न समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया और उनके शीघ्र समाधान की मांग की। इस पर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया।इस अवसर पर आईएमए के सचिव डॉ. निशांत सक्सेना, डॉ. आर.के. बनौधा सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432
Post Views: 36





