चित्तौडगढ नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट
गिली लकड़ी से भरा ट्रक जप्त किया।
चितौडगढ के उपखंड गंगरार में उपवन संरक्षक महोदय राहुल झांझडिया के निर्देशन में क्षेत्रीय वन अधिकारी कपासन सुरेश चंद्र चौधरी के नेतृत्व में दिनांक 05/05/2026 को रात्रि गश्त के दौरान लगभग 8 बजे गंगरार टोल प्लाजा के पास 12 टायर ट्रक अशोक लिलेड को रुकवाकर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ट्रक में नीम की गीली लकड़ी भरी हुई पाई गई।
चालक से पूछताछ में उसने बताया कि यह नीम की गीली लकड़ी निम्बाहेडा क्षेत्र से काटकर दौसा ले जाई जा रही थी, लेकिन परिवहन से संबंधित कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। ट्रक को राजस्थान वन अधिनियम 1953 के अंतर्गत राजतहविल में लेकर अग्रिम अनुसंधान जारी है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432
Post Views: 45





