चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट
चित्तौड़गढ़, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त जिला समन्वय मनीषा पवार द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित की गई l जिला महामंत्री अहसान पठान ने बताया कि इस दौरान मनीषा पंवार ने पत्रकारों से कहा कि सभी जानते हैं कि भारतीय जनता पार्टी एक झूठ और दुर्भावना पूर्ण प्रचार कर रही हैं कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने संसद में महिला आरक्षण विधेयक को पराजित किया है यह एक स्पष्ट झूठ है जिसका उद्देश्य देश की जनता को गुमराह करना है महिला आरक्षण विधेयक तो वर्ष 2023 में ही संसद द्वारा सर्व समिति से पारित किया जा चुका था वास्तव में जो संविधान 131 वां संशोधन विधेयक था जो महिला आरक्षण की आड़ में देश में परिसीमन करने और सांसद व राज्य विधानसभाओं की सीटों की संख्या बढ़ाने का प्रयास था वहीं लोकसभा में पारित नहीं हो पाया भाजपा की मनसा संविधान में संशोधन करवा कर परिसीमन कर देश का राजनीतिक भूगोल बदलने की थी इस षड्यंत्र को विपक्ष ने कामयाब नहीं होने दिया है मोदी सरकार ने तमिलनाडु पश्चिम बंगाल के चुनाव में राजनीतिक लाभ लेने के लिए तथा देश के लोगों को भ्रमित करने के लिए तीन दिन का संसद का सत्र बुलाया था ताकि देश की आधी आबादी को भ्रमित कर अपने राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति कर सके कांग्रेस पार्टी सदैव महिला आरक्षण के पक्ष में रही है तथा 2023 में कांग्रेस पार्टी के समर्थन से संसद में महिला आरक्षण बिल सर्व समिति से पारित किया जा चुका है कांग्रेस पार्टी वर्तमान में भी संसद और विधानसभाओं की मौजूदा सीटों के आधार पर महिला आरक्षण को तुरंत लागू करने की दृढ़ मांग करती है यह स्पष्ट है कि भाजपा अपनी छिपी हुई राजनीतिक मनसा के तहत इस प्रक्रिया को जानबूझकर विलंबित कर रही हैं और इस मुद्दे का इस्तेमाल प्रचार के साधन के रूप में कर रही हैं महिला आरक्षण बिल को लेकर जो झूठ और भ्रम भारतीय जनता पार्टी द्वारा फैलाया जा रहा है उसे सभी प्रदेशवासियों के सामने कांग्रेस द्वारा उजागर किया गया है l भाजपा की कतनी और करनी में बहुत फर्क है l प्रेस वार्ता में पूर्व विधायक प्रकाश चौधरी, महिला काग्रेस जिला अध्यक्ष यशोदा पुरोहित, महिला प्रदेश महासचिव वंदना शर्मा, वरिष्ठ नेता सुमंत सुवालका, सचिव दिनेश गुर्जर, चक्षु शर्मा, गोटू अली आदि कॉग्रेस जन मौजूद रहे l
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





