नवकार महामंत्र जाप का सहजोड़े कार्यक्रम सानंद संपन्न हुआ

SHARE:

चितौडगढ
नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट
मेवाड़ उप प्रवर्तक मेवाड़ भास्कर संयम शिरोमणि परम पूज्य गुरुदेव श्री कोमल मुनि जी महाराज साहब करुणाकर के 27 वे संयम दिवस के पावन पुनीत अवसर पर महावीर भवन भादसोड़ा विराजित यशो दीप्ति प्रज्ञा मूर्ति परम पूज्या श्री मधु कुंवर जी महाराज साहब प्रवचन प्रभावीका परम पूज्या श्री चिंतन श्री जी महाराज साहब की सद्प्रेरणा एवं पावन सानिध्य में नवकार महामंत्र जाप का सहजोड़े कार्यक्रम सानंद संपन्न हुआ जिसमें श्री संघ के सभी श्रावक श्राविकाओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। सभी श्रावक सामायिक गणवेश में और बहने लाल चुनरी में सामायिक में नजर आ रही थी। परम पूज्या मधु कुमार जी महाराज साहब में फरमाया कि पूज्य कोमल मुनि जी महाराज साहब 27 वर्षों से साधु के 27 गुणों की अनुपालना करते हुए धर्म की जाहोजलाली कर रहे हैं। तो हमें भी उनके गुण ग्रहण करके जीवन सार्थक बनाना चाहिए। वहीं परम पूज्या श्री चिंतन श्री जी महाराज साहब ने गुरु गुणगान करते हुए फरमाया कि जो दूसरों के दुख को देखकर रो पड़े उसी का जीवन धन्य हो जाता है। ऐसे ही “करुणाकर” हैं हमारे गुरुदेव कोमल मुनि जी महाराज साहब। इस अवसर पर सभी गुरु भक्तों एवं गौ भक्तों ने श्री कृष्णा आदिनाथ गौशाला भादसोड़ा में जाकर सभी गौ माताओं को गुड एवं घास कुट्टी की प्रसादी करवाई। जीव दया का लाभ लेकर गुरु भक्ति निष्ठा एवं समर्पण का परिचय दिया। इस अवसर पर संघ उपाध्यक्ष गुलाब सिंह नाहर,मंत्री रमेश चंडालिया, सहमंत्री रमेश पोखरना, नवयुवक मंडल अध्यक्ष मनीष खेरोदिया, उपाध्यक्ष प्रवीण नाहर मंत्री गौतम रांका, कोषाध्यक्ष महावीर नाहर ‌ शंकर लाल लोढ़ा, लादु लाल रांका, ललित राका, दिलीप पोखरना, मुकेश सरावगी, संजय रांका, पियूष सोनी, भूरालाल माली, सहित भादसोड़ा संघ सभी भाई बहन उपस्थित थे उक्त जानकारी संघ मंत्री रमेश चंडालिया ने दी।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment