फालना में श्री पार्श्वनाथ उम्मेद उच्च माध्यमिक विद्यालय का भव्य पुनः शुभारंभ।
प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को 100% तक छात्रवृत्ति की महत्त्वकांक्षी योजना।
फालना।
श्री पार्श्वनाथ उम्मेद जैन शिक्षण संघ, फालना द्वारा संचालित हिन्दी माध्यम विद्यालय श्री पार्श्वनाथ उम्मेद उच्च माध्यमिक विद्यालय का आज भव्य पुनः शुभारंभ समारोह बड़े उत्साह, उल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिससे पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
यह विद्यालय 1940 के दशक में पूज्य गुरुदेव श्रीमद विजय वल्लभ सूरिश्वर जी महाराज द्वारा गोड़वाड़ क्षेत्र में शिक्षा का प्रकाश फैलाने के उद्देश्य से स्थापित किया गया था। वर्षों से अनेक पीढ़ियों ने यहां से शिक्षा प्राप्त की है, जिससे यह संस्थान क्षेत्र की एक समृद्ध शैक्षणिक विरासत के रूप में प्रतिष्ठित रहा है। विद्यालय के पुनः प्रारंभ को इसी गौरवशाली परंपरा के पुनर्जीवन के रूप में देखा जा रहा है।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था अध्यक्ष श्री अरविंद जी राणावत के कर-कमलों द्वारा किया गया। अपने प्रेरणादायक संबोधन में उन्होंने कहा कि विद्यालय का पुनः संचालन केवल एक शैक्षणिक पहल नहीं, बल्कि समाज को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि यह संस्था विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उन्हें नैतिक मूल्यों से युक्त उत्कृष्ट नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
समारोह के दौरान विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया। संस्था द्वारा यह भी घोषणा की गई कि प्रथम वर्ष में विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म, पाठ्य-पुस्तकें, नोटबुक्स, स्कूल बैग, टिफिन, पानी की बोतल एवं ज्योमेट्री बॉक्स जैसी आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अतिरिक्त विद्यालय ने न्यूनतम शिक्षण शुल्क निर्धारित किया है तथा पात्र प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को शिक्षण शुल्क में 100% तक छात्रवृत्ति देने की व्यवस्था भी की गई है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त हो सके।
गुरु वल्लभ मंदिर में पूजा अर्चना के पश्चात कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय सभागार में प्रातः 10 बजे किया गया, जिसमें संस्था के पूर्व अध्यक्ष श्री विमलचंद राणावत, वरिष्ठ शिक्षाविद श्री सुलेमान टाक, संस्था कोषाध्यक्ष विपिन चौधरी, सह-सचिव अशोक परमार, अमित मेहता, सह-कोषाध्यक्ष अंकित राठौड़, ब्लॉक प्राथमिक शिक्षा अधिकारी राजेश पुरी, संस्था सी.ई.ओ. डॉ. सुरेशचंद्र अग्रवाल, विद्यालय प्रधानाचार्य परबत सिंह राठौड़, महाविद्यालय प्रधानाचार्य डॉ. गौतम शर्मा, लोढ़ा स्कूल प्रधानाचार्य डॉ. मनीष कोचर, राजकीय महाविद्यालय बाली के प्राचार्य डॉ. आईदान सिंह, महेंद्र भण्डारी, संभव जैन, अनिल अग्रवाल, जितेंद्र श्रीश्रीमाल, दिनेश पुनमिया, बहादुर सिंह खालसा, पुनीत खांटेड, जयन्तीलाल सिरोया, रमेश शाह, उमेश शर्मा, हेमंत मूलचंदानी, मनोज चौधरी, कमलेश परिहार, संजय सिरोया, सन्नी छाबड़ा, साहिल जैन, रमेश मेहता, पारस कटारिया, नारायण सिंह राजपुरोहित, पूनम सिंह राजपुरोहित, विवेक कुमार, कल्पेश साकारिया, गोमाराम सहित नगर के गणमान्य नागरिक, अभिभावक, विद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
अंत में संस्था परिवार द्वारा सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं उपस्थित जनसमूह का हृदय से आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने का संकल्प दोहराया गया। यह पुनः शुभारंभ निश्चित रूप से क्षेत्र में शिक्षा के नए आयाम स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगा।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





