महंत रामप्रसाद पांडे की 18वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई।

SHARE:

अयोध्या के राधा-कृष्ण मंदिर में महंत रामप्रसाद पांडे की 18वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई

सरयू तट पर संतों का जुटान, पूर्वाचार्य रामप्रसाद पांडे को अर्पित की गई श्रद्धांजलि

अयोध्या धाम। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या स्थित सरयू तट पर प्राचीन सिद्ध पीठ राधा कृष्ण मंदिर में पूर्वाचार्य साकेत वासी महंत रामप्रसाद पांडे जी का 18वां पुण्यतिथि बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। पुण्यतिथि पर उपस्थित हजारों संत महंथो गृहस्थो ने पूर्वाचार्य राम प्रसाद पांडे जी के चित्र पर माला फूल चढ़ा कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। प्राचीन सिद्ध पीठ राधा कृष्ण मंदिर के वर्तमान महंत रामकृष्ण पांडे ने मंदिर परिसर में उपस्थित सभी संतो महंतों का भोजनों उप्रांत दक्षिणा व अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत सत्कार किया। उपस्थित भक्तों संतो ने भोजन प्रसाद ग्रहण कर कृतार्थ हुए l प्राचीन सिद्ध पीठ राधा कृष्ण मंदिर के पीठाधीश्वर महंत राम प्रकाश पांडेय ने बताया की मंदिर परिसर में अखंड राम-राम कीर्तन प्रतिदिन हनुमान चालीसा पाठ विगत कई वर्षों से होता चला आ रहा है पूर्वाचार्य के सानिध्य में मिली जिम्मेदारी के बाद से अब तक गौ सेवा, सरयू सेवा, सनातन धर्म के प्रचार प्रसार, विद्यार्थी सेवा, अभ्यागत सेवा निरंतर मंदिर प्रबंधन द्वारा होता चला आ रहा है और आगे चलता रहेगा l उक्त अवसर पर राजा दशरथ महल के पीठाधीश्वर महंत बिंदु गद्ययाचारय, महामंडलेश्वर राम भूषण दास और कृपालु महाराज, जानकी घाट बड़ा स्थान के पीठाधीश्वर महंत जन्मेजा शरण, महंत नागा लखन दास, तांत्रिक नारद जी महाराज, महंत राजन महाराज महंत एम बी दास, डॉ सम्राट अशोक मौर्य, महंत रामकुमार दास, महंत जानकी शरण आदि सैकड़ो संत महंत उपस्थित रहे l

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment