डा. रतन मोहिनी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
फालना प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की मुख्य प्रशासिका एवं वरिष्ठ राजयोगिनी डॉ रतन मोहिनी के पुण्यतिथि पर आज सेंटर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन रखा गया इस अवसर पर सेंटर की संरक्षिका मीरा दीदी ने कहा कि आध्यात्मिक जगत में एक महान सेविका वह मार्गदर्शिका को खो दिया ।उनकी पावन स्मृति में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन फालना स्थित राजयोग केंद्र प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय फालना परिसर में किया गया इस अवसर पर उनके द्वारा किए गए मानवता व सेवाभावी कार्यों को स्मरण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर फालना राजयोग केंद्र की संचालिका मीरा दीदी समाजसेवी अमित मेहता भारती बहन,दीपक भाई,संतोष बहन व्यापार संघ अध्यक्ष श्याम सिंह जोधा,जसवंत सिंह देवडा,शैतान सिंह खीदारा गाँव दाढ़ी वाले बाबा,बाबूलाल मालवीय,शंकर लाल,राजाराम,हीरालाल,गिरधारी भाई आदि लोगो की उपस्थिति में श्रद्धाजली का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





