प्रवेशोत्सव का शुभारंभ,नामांकन बढ़ाने का किया आह्वान।

SHARE:

सरथूर विद्यालय में सरस्वती मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा के साथ एसीबीईओ ने किया प्रवेशोत्सव का शुभारंभ,नामांकन बढ़ाने का किया आह्वान
नाडोल,पाली।

निकटवर्ती राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सरथूर में भामाशाह महेंद्र कुमार व कमलेश कुमार द्वारा सरस्वती मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा के साथ अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली ने प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इस अवसर पर माली ने नामांकन बढ़ाने का आह्वान किया।
संस्था प्रधान ने मुरारीलाल मीणा ने बताया कि अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली, पंचायत प्रशासक गोविन्द पुरी,पीईईओ संदीप देवल, समाजसेवी रुपाराम जाट व भामाशाह महेंद्र कुमार के सानिध्य में वैदिक विधि-विधान से विद्यालय परिसर में सरस्वती मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न हुई।इस अवसर पर माली व गोविद पुरी ने भामाशाह परिवार का अभिनंदन किया।तत्पश्चात अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली ने प्रवेशोत्सव का शुभारंभ किया तथा सरकारी लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा विद्यालय को उत्कृष्टता का केंद्र बनाने व नामांकन बढ़ाने का आह्वान किया।इस अवसर पर वरदाराम, गुलाब राम, गेनाराम, देवाराम, डूंगाराम ,ओखाराम, चुन्नीलाल, उत्तम सिंह समेत समस्त ग्रामवासी, भामाशाह स्वर्गीय सेसाराम पदाराम मेघवाल परिवार के सदस्य विक्रम सिंह राजावत, बजरंग लाल कुमावत,सवाराम देवासी, सोनम सोलंकी, मनीष कुमार गर्ग, धर्मवीर सिंह, शंकरलाल मीणा, राजेंद्र विश्नोई, अचलसिंह सोनीगरा समेत समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।मंच संचालन बजरंग लाल कुमावत ने किया। कार्यक्रम के अंत में भामाशाह परिवार द्वारा कृष्ण भोग रखा गया।
उल्लेखनीय है कि भामाशाह स्वर्गीय सेसाराम पुत्र पदाराम मेघवाल की स्मृति में उनके पुत्र महेंद्र कुमार व कमलेश कुमार द्वारा सरस्वती मंदिर बनाकर मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा करवाई गई।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment