संस्था प्रधान विद्यालय की धुरी, विद्यालय को उत्कृष्टता का केंद्र बनाए -बलाई
देसूरी,पाली।
संस्था प्रधान विद्यालय की धुरी है, विद्यालय विकास में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका है अतः वे सतत प्रयासरत रहकर अपने विद्यालय को उत्कृष्टता का केंद्र बनाए। उक्त उद्गार मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी मोहनलाल बलाई ने निकटवर्ती तनोट माता मंदिर परिसर में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुड़ा जाटान के तत्वावधान में आयोजित देसूरी ब्लाक माध्यमिक उच्च माध्यमिक सत्रांत वाक्पीठ के उद्घाटन समारोह में व्यक्त किए।
बलाई ने कहा वाक्पीठ के माध्यम से संस्था प्रधानों का क्षमता संवर्धन होता है। अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली ने कहा कि संस्था प्रधान अपने दायित्वों को पहचानें, 21वीं सदी की चुनौतियों के अनुरूप विभाग की अपेक्षाओं की कसौटी पर खरे उतरे। उन्होंने प्रवेशोत्सव को सफल बनाने का आह्वान किया।इस अवसर पर वाक्पीठ अध्यक्ष व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुड़ा जाटान के प्रधानाचार्य उम्मेद पालीवाल व सचिव तुलसाराम ने भी विचार व्यक्त किए।इस अवसर पर भामाशाह बाबूलाल प्रजापत,सुरेश कुमार,भूताराम व एस एम सी अध्यक्ष भंवरलाल प्रजापत, भामाशाह प्रेरक फगाराम का बाहुमान किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।वाक्पीठ के उद्घाटन समारोह का संचालन श्रवणपुरी गोस्वामी ने किया।उप प्राचार्य जैलेश चौधरी,हरीश बावल,प्रवीण मालवीय, नारायण लाल,राजेश कुमार, रमेश कुमार ने व्यवस्थाएं संभाली। तत्पश्चात वार्ता सत्र प्रारंभ हुए। वार्ताकारों प्रकाश परमार ने साइबर सुरक्षा , शांति लाल सोलंकी ने छात्रवृति व लाभकारी योजनाएं, नैनाराम पचार ने विद्यालय प्रबंधन ओमप्रकाश शर्मा ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, जगदीश ने प्रवेशोत्सव विषयक वार्ताएं दी। वार्ता सत्र का संचालन प्रकाश कुमार शिशोदिया ने किया।इस अवसर पर शंकरलाल माली, मीठालाल बोराणा, मानसिंह चौहान,चंदन सिंह,दिनेश मधुकर, संदीप देवल, महेंद्र देवपाल,मधु पांडेय व स्नेहलता गोस्वामी सहित देसूरी ब्लाक के समस्त उच्च माध्यमिक विद्यालय संस्था प्रधान उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि शिक्षा विभाग द्वारा प्रतिवर्ष सत्रारंभ व सत्रांत वाक्पीठ का आयोजन किया जाता है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





