चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया ⚡
बिना पैसा जमा, 23 पोल खड़े—निम्बाहेड़ा में बिजली विभाग का बड़ा खेल।
निम्बाहेड़ा में बिना राशि जमा हुए एल.टी. लाइन बिछाने का मामला,

निगम को हुआ नुकसान।
निम्बाहेड़ा।
शहर में विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, मेन रोड से अंबामाता पहाड़ी तक 23 पोल की एल.टी. लाइन बिना मांगपत्र की राशि जमा हुए ही लगा दी गई है, जिससे निगम को वित्तीय हानि होने की बात सामने आई है।
सूत्रों के मुताबिक, मांगपत्र की राशि निगम में जमा नहीं करवाई गई थी, इसके बावजूद कार्य को अंजाम दे दिया गया। इस पूरे मामले को लेकर बिजली कर्मचारी संघ (इंटक) के डिस्कॉम महामंत्री *विमलचंद जैन* ने गंभीर आपत्ति जताई है।
उन्होंने इस मामले की लिखित शिकायत अधीक्षण अभियंता तथा अजमेर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक (MD) को भी भेजी है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि नियमों को दरकिनार कर कार्य करवाया गया, जिससे निगम को सीधा आर्थिक नुकसान हुआ है।
हालांकि, शिकायत के बावजूद अभी तक इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
संघ ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की अनियमितताओं पर रोक लग सके।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





